पांच अप्रैल से सभी देशों पर लागू हो होगा 'ट्रंप टैरिफ'
वाशिंगटन : अमेरिका पांच अप्रैल से सभी विदेशी आयातों पर दस प्रतिशत आयात शुल्क (Import Duty) लगाएगा जबकि नौ अप्रैल से उन देशों पर शुल्क बढ़ाए जाएंगे जिनके साथ अमेरिका का सबसे बड़ा व्यापार घाटा है। व्हाइट हाउस ने एक बयान…
वाशिंगटन : अमेरिका पांच अप्रैल से सभी विदेशी आयातों पर दस प्रतिशत आयात शुल्क (Import Duty) लगाएगा जबकि नौ अप्रैल से उन देशों पर शुल्क बढ़ाए जाएंगे जिनके साथ अमेरिका का सबसे बड़ा व्यापार घाटा है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में यह जानकारी दी है।बयान में कहा गया ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सभी देशों पर दस प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। यह पांच अप्रैल 2025 को दोपहर 12:01 बजे (ईडीटी) से प्रभावी होगा। श्री ट्रम्प उन देशों पर एक व्यक्तिगत पारस्परिक उच्च शुल्क लगाएंगे जिनके साथ अमेरिका का सबसे बड़ा व्यापार घाटा है।बयान में कहा गया है कि अन्य सभी देश मूल दस प्रतिशत टैरिफ बेसलाइन के अधीन बने रहेंगे। यह नौ अप्रैल 2025 को दोपहर 12:01 बजे (ईडीटी) से प्रभावी होगा।
अल्बानीस ने दस प्रतिशत टैरिफ को पूरी तरह से अनुचित बताया
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कैनबरा पर लगाए गए 10 प्रतिशत टैरिफ को ‘पूरी तरह से अनुचित’ बताया है।श्री अल्बानीस ने बुधवार को कहा ‘ऑस्ट्रेलिया के लिए ये टैरिफ अप्रत्याशित नहीं हैं लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि ये पूरी तरह से अनुचित हैं। राष्ट्रपति श्री ट्रम्प पारस्परिक टैरिफ का उल्लेख करते हैं। पारस्परिक टैरिफ शून्य होगा 10 प्रतिशत नहीं। प्रशासन के टैरिफ का कोई तर्क नहीं है और ये दो देशों की साझेदारी के आधार के खिलाफ जा रहे हैं। यह किसी मित्र का काम नहीं है ।
‘प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार पारस्परिक टैरिफ लागू करने की कोशिश नहीं करेगी।श्री ट्रम्प ने बुधवार को अन्य देशों से आयात पर पारस्परिक टैरिफ लागू करने की घोषणा की। आधार दर 10 प्रतिशत होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका अन्य देशों द्वारा अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए जाने वाले टैरिफ का लगभग आधा शुल्क लगाएगा।बाद में व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका पांच अप्रैल को सभी विदेशी आयातों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा जबकि सबसे बड़े व्यापार घाटे वाले देशों के लिए उच्च टैरिफ नौ अप्रैल से प्रभावी होंगे।
ट्रम्प ने भारतीय आयातों पर 26 प्रतिशत कर लगाने की घोषणा की
अमेरका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को लगभग सभी आयातों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने इस आदेश को अमेरिका के लिए “आर्थिक स्वतंत्रता की घोषणा” बताया है।श्री ट्रम्प ने भारतीय आयातों पर 26 प्रतिशत कर लगाने की घोषणा की है।(
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
