24 घण्टे ऑनलाइन

श्रीजगन्नाथ मंदिर की 60,426 एकड़ भूमि का सरकार ने किया ‘बिक्री’ का ऐलान, जानें वजह

पुरी। ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर (Sri Jagannath Temple) की जमीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार मंदिर की जमीन को बेचने का प्लान बना लिया है। वहीं, सरकार के इस निर्णय के खिलाफ मंदिर के पुजारी और…

24GhanteOnline
January 11, 2025
2 min read

पुरी। ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर (Sri Jagannath Temple) की जमीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार मंदिर की जमीन को बेचने का प्लान बना लिया है। वहीं, सरकार के इस निर्णय के खिलाफ मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग उतर आए है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि भगवान जगन्नाथ की लगभग 60,426 एकड़ भूमि में से अवैध कब्जाधारियों को किफायती दरों पर जमीन बेची जाएगी, जिससे 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

इस निर्णय का मंदिर (Sri Jagannath Temple) के मुख्य पुजारी और स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। उनका मानना है कि भगवान की भूमि को बेचना उचित नहीं है और इसे धार्मिक उद्देश्यों, जैसे धर्मशाला या गौशाला के लिए उपयोग में लाया जाना चाहिए। मंदिर प्रशासन से जुड़े पुजारी ने स्पष्ट किया है कि लंबे समय से अवैध कब्जों का समाधान किया जा रहा है और यह प्रक्रिया दो दशक पुरानी नीति के तहत हो रही है, ताकि भगवान जगन्नाथ की भूमि सुरक्षित रह सके।

109 प्लॉट्स को अवैध रूप से बेचने का आरोप


पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर (Sri Jagannath Temple) की भूमि पर अवैध कब्जों और उनकी बिक्री के मामले में हाल ही में कई घटनाएं सामने आई हैं। माटीतोटा क्षेत्र में महावीर जन सेवा संघ नामक संगठन पर आरोप है कि उसने भगवान जगन्नाथ की 64 एकड़ भूमि के 109 प्लॉट्स को अवैध रूप से बेचने का प्रयास किया। इस संबंध में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने 16 नवंबर 2024 को बसेलिसाही पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद जांच की गई और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नारायणपुर में नक्सलियों ने गांव में किया IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण की मौत, 3 घायल


जानकारी के अनुसार, भगवान जगन्नाथ के पास ओडिशा समेत सात राज्यों में कुल 60,822 एकड़ भूमि है, जिसमें से ओडिशा में 60,426 एकड़ भूमि स्थित है। इस विवाद के बीच, राज्य के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने स्पष्ट किया है कि भगवान जगन्नाथ की भूमि की अवैध बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस कृत्य में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…