24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री से आईफा आयोजन समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) से मंगलवार को आईफा अवार्ड्स आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। समिति सदस्यों ने 8 एवं 9 मार्च…

24GhanteOnline
March 4, 2025
1 min read

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) से मंगलवार को आईफा अवार्ड्स आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। समिति सदस्यों ने 8 एवं 9 मार्च को राजधानी जयपुर में आयोजित होने वाले समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) से उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए अनुरोध किया।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल, शासन सचिव पर्यटन रवि जैन, आईफा अवार्ड्स आयोजन समिति के सदस्य सब्बास जोसेफ, विराफ सरकारी, आन्द्रे टिमिन्स सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (आईफा) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त एक महत्वपूर्ण फिल्म पुरस्कार समारोह है, जो कि मुख्य रूप से विदेश में ही आयोजित होता रहा है।

मुम्बई के बाद भारत में दूसरी बार इसका आयोजन राजस्थान की राजधानी जयपुर में होने जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।