24 घण्टे ऑनलाइन

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ: वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव (Dr. K. Vikram Rao) का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। डा राव (Dr. K. Vikram Rao)…

24GhanteOnline
May 12, 2025
2 min read
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ: वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव (Dr. K. Vikram Rao) का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे।

डा राव (Dr. K. Vikram Rao) सांस संबंधी समस्या से ग्रसित थे। हालत गंभीर होने पर आज सुबह उन्हे एक निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्होने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर 703,पैलेस कोर्ट अपार्टमेंट माल एवन्यू में अंतिम दर्शन के लिये रखा गया है जहां बड़ी संख्या में पत्रकारों,राजनेताओं का पहुंचना जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारिता के पुरोधा डा राव के निधन पर शोक जताते हुये उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है। डा राव रविवार को ही मुख्यमंत्री से मिले थे।

Image

श्री योगी (CM Yogi) ने एक्स पर पोस्ट किया “ डा राव का निधन (Dr. K. Vikram Rao) अत्यंत दुःखद एवं पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है।

उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

NIA के हत्थे चढ़ा खालिस्तानी आतंकवादी 10 लाख का इनामी था कश्मीर सिंह


डा राव (Dr. K. Vikram Rao) पांच दशकों से अधिक समय तक पत्रकारिता जगत में सक्रिय रहे और इस दौरान उन्होने सामाजिक सरोकार से जुड़ी कई समस्यायों को देश दुनिया के सामने उजागर किया। मिलनसार स्वाभाव के डा राव एक मई को श्रमिक दिवस पर यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में व्हील चेयर पर बैठ कर आये थे और संक्षिप्त भाषण दिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें