24 घण्टे ऑनलाइन

रंग-बिरंगे फूलों से भर जाएगा आपका गार्डन, इस्तेमाल करें ये टिप्स

घर की डेकोरेशन करना भले किसे पसंद नहीं होता। सभी अपने घर को सजाने के लिए अलग-अलग तरीके इस्तेमाल करते हैं। कोई डेकोरेटिव आइटम्स के साथ अपना घर सजाता है तो कोई रंग-बिरंगे फूलों (Flowers) के साथ। ऐसे में अगर आप भी…

24GhanteOnline
February 21, 2026
2 min read

घर की डेकोरेशन करना भले किसे पसंद नहीं होता। सभी अपने घर को सजाने के लिए अलग-अलग तरीके इस्तेमाल करते हैं। कोई डेकोरेटिव आइटम्स के साथ अपना घर सजाता है तो कोई रंग-बिरंगे फूलों (Flowers) के साथ। ऐसे में अगर आप भी रंग-बिरंगे फूलों (Flowers) को अपने घर में लगाना चाहते हैं तो इन आसान तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

सेब के छिलके


सबसे पहले आप सेब के छिलकों को पानी में डालें। इस पानी को जड़ों में डालें। सेब के पानी से जड़ें मजबूत बनेगी ।

सोयाबीन के दाने करेंगे पौधों की ग्रोथ


एक अलग गिलास में पानी डालकर उसमें सोयाबीन के दाने डालें। यह नाइट्रोजन फर्टिलाइजर की तरह काम करेंगे जिससे पौधों की ग्रोथ तेजी से होगी।

केले के छिलके


केले के छिलकों को  पानी में डालें। इससे फॉस्फोरस और पौटेशियम फर्टिलाइजर पानी में पैदा होगा जिससे पौधों की ग्रोथ अच्छे से होने लगेगी।

चावल का पानी करेगा ग्रोथ


चावलों के पानी का इस्तेमाल आप फूलों की ग्रोथ के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। चावलों का पानी फूलों में पौटेशियम फर्टिलाइजर क्रिएट करेगा जिससे यह फूल और भी खास तरीके से खिलने लगेंगे। इसके अलावा पौधों को मजबूती भी मिलेगी और इनके जड़ें भी मजबूत बनेगी।

नहीं लगेगी फूलों (Flowers) में फुफंदी


फूलों (Flowers) में अगर बार-बार फुफंदी लगती है तो आप लकड़ी की राख का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे पानी में डालें और इस पानी को फूलों के पौधों में डालें। इससे इनमें कोई कीड़ा भी नहीं लगेगा और फूलों में लगने वाला कालापन भी दूर होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।