24 घण्टे ऑनलाइन

सपने में दिखता है अनजान चेहरा, तो जान ले इसका राज

हर इंसान नींद के आगोश में जाते ही सपनों (Dream) की दुनिया में खो जाता है। जब भी आपको गहरी नींद आती है तो कोई ना कोई सपना जरूर आता होगा। कभी-कभी ये सपना (Dream) इतना वास्तविक होता है कि हम जो देखते हैं वह सच प्रतीत होता…

24GhanteOnline
August 13, 2025
2 min read

हर इंसान नींद के आगोश में जाते ही सपनों (Dream) की दुनिया में खो जाता है। जब भी आपको गहरी नींद आती है तो कोई ना कोई सपना जरूर आता होगा।

कभी-कभी ये सपना (Dream) इतना वास्तविक होता है कि हम जो देखते हैं वह सच प्रतीत होता है, जैसे कि हम हकीकत में उसी स्थान पर हैं और उन लोगों के साथ हैं, लेकिन जब हमारी नींद खुलती है तब हमें यह एहसास होता है कि यह सब तो हम सिर्फ एक सपना था।

कई सपने (Dream) अच्छे होते हैं कई बुरे। अच्छे सपने हमारा दिन बना देते हैं वहीँ बुरे सपने हमारे मस्तिष्क को डिस्टर्ब कर देते हैं। कभी-कभी ऐसे सपने हमें लम्बे समय तक याद रह जाते हैं।

अक्सर जो हम सपने (Dream) देखते हैं उनका हमारे जीवन से कोई न कोई सम्बन्ध जरूर होता है, सपने के द्वारा हमें यह पता लग जाता है कि भविष्य में हमारे साथ क्या घटना घट सकती है, क्योंकि सपने अक्सर कई घटनाओं के होने का संकेत देते हैं।

कई बार हम अपने सपने में ऐसे व्यक्तियों को देखते हैं, जिन्हें हम जानते तक नहीं हैं। वह हमारे लिए पूर्ण रुप से अजनबी होते हैं। इन सपनों का क्या अर्थ होता है यह हम सब जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं अगर हम अपने सपने में नए चेहरे को देखते हैं, तो इसका क्या अर्थ होता है।

कई बार जब हम सपने देखते हैं तब हमारे सपनों में नए-नए चेहरे देखने को मिलते हैं। ऐसे चेहरे जिन्हे हमने कभी देखा नहीं और जिन्हे हम जानते नहीं। कई बार तो वह नए चेहरे हमारा भला चाहते हैं और हमारे हितैषी होते हैं, और कई बार वह हमारा बुरा करते हुए हमें नजर आते हैं। अगर हम शास्त्रों के माने तो नए चेहरे का हमारे सपने के अंदर आना यह संकेत करता है कि हमारे ऊपर सोते समय किसी न किसी शक्ति का साया होता है, जो हमारी इन नए चेहरे से मुलाकात करवाता है।

यदि आप के सपने में भी ऐसे कई अजनबी चेहरे आते हैं और वह आपको सपने में नुकसान पहुंचाते हैं, तो यह आप पर किसी बुरी शक्ति का साया हो सकता है और अगर कोई नया चेहरा सपने के अंदर आपकी सहायता करता है और आपका हित चाहने वाला होता है, तो यह इस और संकेत करता है कि आपके ऊपर जिस किसी भी शक्ति का साया है वह आप का भला करना चाहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।