24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह से रखें स्किन का ध्यान, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

आप एक बिजी मौम हैं तो आपके लिए अच्छा ब्यूटी रूटीन बनाए रखना कठिन होगा. समय कम होने के कारण आप अपनी देखभाल की छोटी से छोटी बातों को इग्नोर कर देती होंगी. आप को ऐसे क्विक ब्यूटी टिप्स बता रही हैं, जिन्हें आप रूटीन में…

24GhanteOnline
September 11, 2026
2 min read
इस तरह से रखें स्किन का ध्यान, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

आप एक बिजी मौम हैं तो आपके लिए अच्छा ब्यूटी रूटीन बनाए रखना कठिन होगा. समय कम होने के कारण आप अपनी देखभाल की छोटी से छोटी बातों को इग्नोर कर देती होंगी. आप को ऐसे क्विक ब्यूटी टिप्स बता रही हैं, जिन्हें आप रूटीन में शामिल कर हर सुबह बहुत अधिक समय दिए बिना अपनी ब्यूटी पहले जैसी बनाए रख सकती हैं:

वर्जिन कोकोनट औयल: 

अपनी किचन में खाने योग्य वर्जिन कोकोनट औयल की एक बोतल जरूर रखें और हर दिन 2 चम्मच लें. यह ऐंटीऔक्सीडैंट युक्त होता है, जिस में झुर्रियों, ब्रेकआउट्स व पिगमैंटेशन पर रोक लगती है व स्किन सौफ्ट बनती है.

अंडा: 

सुबह नाश्ते में अगर आप की किचन में अंडे बनते हैं, तो आप सप्ताह में 1 बार एक गिलास में 1 अंडे को फेंट कर उसे बालों पर लगाना न भूलें. यह काम आप काम करतेकरते कर सकती हैं. इस से आप घने व सौफ्ट बाल पा सकती हैं. वर्जिन कोकोनट औयल: वर्जिन कोकोनट औयल सब से अच्छा और प्र्रभावी हेयर सीरमों में से एक है. इस से अपने बालों में मालिश करें और रातभर लगा छोड़ दें. सुबह धो लें. इस से आप के बाल काफी सौफ्ट दिखेंगे.

देशी घी:

 देशी घी किसी भी प्रकार की स्किन के लिए चमत्कार कर सकता है. आप सुबह के समय परांठे या रोटी बनाते समय अपनी उंगली पर घी की एक छोटी सी ड्रौप ले कर अपनी आंखों के चारों ओर लगाएं. ऐसा करने से आंखों के चारों ओर बनने वाली महीन रेखाएं नहीं बनतीं.

बेसन पैक: 

बेसन में थोड़ा सा हलदी पाउडर और कच्चा दूध मिलाएं. इसे नहाने से पहले चेहरे व बदन पर लगाएं. गरमी में इस पैक में 1 नीबू का रस और सर्दियों में 1 बड़ा चम्मच मलाई मिला कर लगा सकती हैं. इस के इस्तेमाल से मृत स्किन निकल जाएगी और आप फ्रैश फील करेंगी.

लैमन स्लाइस: 

सुबह की शुरुआत नीबू पानी से करें और फिर नीबू के छिलके को फेंकने के बजाय उन्हें अपनी कुहनियों के साथसाथ नाखूनों के आसपास भी रगड़ें. यह एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है और अंगों को काला होने से रोकता है. यह नाखूनों को भी मजबूत बनाने में कारगर है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।