घर के पास दिखे उल्लू आपको देते हैं ये संकेत
उल्लू (owl) को मां लक्ष्मी का वाहक माना जाता है, लेकिन फिर भी इसे कहीं शुभ तो कहीं अशुभ माना जाता है. उल्लू (owl) को लेकर कई तरह की मान्यताएं हमारे समाज और धर्म में प्रचलित हैं. कई लोग उल्लू दे(owl) खकर डर जाते हैं तो…
उल्लू (owl) को मां लक्ष्मी का वाहक माना जाता है, लेकिन फिर भी इसे कहीं शुभ तो कहीं अशुभ माना जाता है. उल्लू (owl) को लेकर कई तरह की मान्यताएं हमारे समाज और धर्म में प्रचलित हैं.
कई लोग उल्लू दे(owl) खकर डर जाते हैं तो वहीं कई लोग इसे देखकर खुश होते हैं. उल्लू देखते ही लोगों के मन में कई तरह की बातें चलती रहती हैं. आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ मान्यताओं के बारे में जिस पर आज भी विश्वास किया जाता है.
-कहा जाता है कि अगर किसी इंसान की नजर उल्लू से मिल जाती है, तो उसे बेहिसाब पैसे मिलने की संभावना रहती है.
-मान्यता है कि अगर उल्लू किसी रोगी को छूते हुए निकल जाए या उसके ऊपर से उड़ता हुआ चला जाए तो गंभीर रोग भी ठीक हो सकता है.
-कहते हैं कि उल्लू का दाहिने तरफ देखना या बोलना हमेशा अशुभ होता है. इसलिए जब भी उल्लू की आवाज सुनाई देती है तो इसे अपशगुन माना जाता है. लेकिन उल्लू का बाईं ओर देखना शुभ माना जाता है.
-मान्यता है कि अगर उल्लू किसी घर की छत पर आकर बैठता है या छत पर बैठकर आवाज करता है, तो यह घर के किसी सदस्य की मौत हो जाने की ओर इशारा करता है.
-अगर सुबह के वक्त पूर्व की दिशा की ओर उल्लू दिखाई दे या फिर उसकी आवाज सुनाई दे तो यह माना जाता है कि अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है.
-अगर आपको अक्सर अपने आसपास उल्लू दिखाई दे तो आप समझ जाएं कि मां लक्ष्मी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आप पर कृपा करने वाली हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
