24 घण्टे ऑनलाइन

कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं टिकता है पैसा, तो करें ये उपाय

पैसा (Money) एक ऐसी चीज है जिसकी बचत हर कोई करना चाहता है। सभी चाहते हैं कि भविष्य में होने वाले खर्चों के लिए, जैसे अचानक आने वाली स्वास्थ्य समस्याएं , बच्चों की पढ़ाई और उनके शादी विवाह पर होने वाला खर्च, बुढ़ापे के…

24GhanteOnline
July 3, 2026
3 min read

पैसा (Money) एक ऐसी चीज है जिसकी बचत हर कोई करना चाहता है। सभी चाहते हैं कि भविष्य में होने वाले खर्चों के लिए, जैसे अचानक आने वाली स्वास्थ्य समस्याएं , बच्चों की पढ़ाई और उनके शादी विवाह पर होने वाला खर्च, बुढ़ापे के समय जीविका के लिए पर्याप्त धन उनके पास हो, जिससे उन जरूरी खर्चों का सामना वे आसानी से कर सकें। पर ज्यादातर लोगों की समस्या होती है की वे पैसे की बचत नहीं कर पाते हैं, जो भी थोड़ी बहुत बचत होती है वो अचानक किसी न किसी काम में निकल ही जाती है। घर में पैसा आता तो है पर रुकता नहीं।

इसलिए माना जाता है धन (Money) के ना रुकने का कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। अगर घर में वास्तु दोष है तो भले ही घर में कितना भी पैसा आ जाए, कितनी भी आप पैसों को बचाने की कोशिश करें पर वो घर में रुकता नहीं है, और पैसा पानी की तरह बहने लगता है। वास्तु के अनुसार दक्षिण, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिशा पैसों की दिशा मानी जाती है। अगर इन दिशाओं में कुछ गड़बड़ हो तो घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है। आज की स्टोरी में हम आपको कुछ आसान से वास्तु शास्त्र से जुड़े टिप्स बताने जा रहे हैं। माना जाता है इन उपायों को करने के बाद धन की हानि नहीं होती है।

उत्तरपूर्व दिशा हो साफ और स्वच्छ


वास्तु के अनुसार घर की उत्तरपूर्व दिशा को धन (Money) की दिशा माना जाता है। ध्यान रखें इस दिशा को हमेशा साफ सुथरा रखें और किसी भी तरह का टूटा फूटा सामान इस दिशा में न रखें। घर की उत्तरपूर्व दिशा में गंदगी रखने या टूटा फूटा सामान रखने से घर में पैसा टिक नहीं पाता है।

उत्तर-पूर्व की दिशा में अंधेरा


वास्तु के अनुसार उत्तर-पूर्व की दिशा को धन की देवी मां लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। इसलिए उत्तर-पूर्व की दिशा में भूलकर भी अंधेरा न रखें। इस जगह हमेशा पर्याप्त रोशनी रखें। उत्तर-पूर्व की दिशा में अंधेरा होने से धन की हानि होती है।

दक्षिण दिशा में तिजोरी न रखें


वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है, इसलिए इस दिशा में घर की तिजोरी भूलकर भी ना रखें।

उत्तरपूर्व में किचन न बनाएं


घर बनवाते समय इस बात का खास ख्याल रखें की घर की किचन उत्तरपूर्व दिशा में न हो। इस दिशा में किचन होने पर घर की आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है।

घर के बीचो बीच नहीं होने चाहिए ये चीजें


वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बीचों बीच टॉयलेट, सीढियां या भारी वजनदार सामान नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। सीढ़ियां बनाने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा को सही माना जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…