लंबे समय से चल रहा बुरा वक्त हो जाएगा खत्म, करें ये उपाय
जीवन में अच्छा-बुरा वक्त आना स्वभाविक है। लेकिन अगर आपके बुरे समय (bad time) की अवधि लंबी है तो आपको शास्त्रों में बताए गए उपाय और नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ये उपाय आपकी सारी समस्याओं का अंत कर देंगे। ये उपाय इस…
जीवन में अच्छा-बुरा वक्त आना स्वभाविक है। लेकिन अगर आपके बुरे समय (bad time) की अवधि लंबी है तो आपको शास्त्रों में बताए गए उपाय और नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ये उपाय आपकी सारी समस्याओं का अंत कर देंगे।
ये उपाय इस प्रकार हैं -
नित्य सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। सूर्य को प्रत्यक्ष नारायण बोला गया है और सूर्य उपासना से बुरे से बुरे समय/स्थिति का नाश किया जा सकता है।
शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी का व्रत करने से और श्री कनक धारा स्तोत्र का पाठ करने से विपरीत समय अनुकूल होने लगता है और परेशानियां समाप्त होती हैं। बेरोज़गारी और आर्थिक परेशानियां भी समाप्त हो जाती हैं।
पीपल के पेड़ की सेवा करने से और नित्य अश्वत्थ स्तोत्र का पाठ करने से भी समय अनुकूल होने लगता है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। कोई गंभीर रोग लग गया हो तो वह भी ठीक होने लगता है।
- गुरुवार के दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इसका पाठ करने से दरिद्रता दूर होती है और धन के स्तोत्र प्रशस्त होते हैं।
- मंगलवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करने से बड़े से बड़ी तंत्र बाधा एवं शारीरिक पीड़ा भी समाप्त हो जाती है।
- महालक्ष्मी को कमल गट्टे की माला और कमल का फूल अर्पित करने से विपरीत समय अनुकूल हो जाता है।
- प्रदोष व्रत करने से और श्री शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से विपरीत समय समाप्त होता है और उन्नति के मार्ग खुलते हैं।
- शनि से पीड़ित मनुष्य को दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और शनि के दस नाम का नित्य पाठ करना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
