24 घण्टे ऑनलाइन

आज पहुंचेंगी राम दरबार की दिव्य मूर्तियां, इस दिन पूरा होगा मंदिर

अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने आज महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उनके अनुसार, राम दरबार (Ram Darbar)…

24GhanteOnline
May 23, 2025
2 min read

अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने आज महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उनके अनुसार, राम दरबार (Ram Darbar) की दिव्य मूर्तियां आज किसी भी समय मंदिर (Ram Mandir) परिसर में पहुंच सकती हैं, जिन्हें प्रथम तल पर स्थापित किया जाएगा। इन प्रतिमाओं में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियां शामिल हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान 3 जून से शुरू होंगे और 5 जून को संपन्न होंगे। इस विशेष अवसर से पहले, मुख्य मंदिर के समस्त निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। शेष निर्माण, जैसे कि परकोटा और शेषावतार मंदिर, सितंबर से अक्टूबर के के बीच पूरे होने की संभावना है।

अगस्त के अंत तक 11 नंबर गेट का निर्माण हो जाएगा पूरा


द्वारों की बात करें तो चार प्रमुख द्वारों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें उत्तरी दिशा का द्वार पहले मई तक तैयार होना था, लेकिन कुछ तकनीकी बाधाओं के चलते अब यह 30 जून तक पूरा होगा। इसके बाद अगस्त के अंत तक 11 नंबर गेट का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा और 3 नंबर गेट पर कार्य आरंभ होगा।

देश में फिर मंडराया COVID-19 का संकट, इस राज्य ने जारी की एडवाइजरी


इसके अतिरिक्त ऑडिटोरियम, अतिथि गृह और अन्य सुविधाओं के निर्माण कार्य भी तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। राम मंदिर का निर्माण तय समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ रहा है, और शीघ्र ही यह दिव्य धाम संपूर्णता को प्राप्त करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।