ICSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें नतीजे
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल…
24GhanteOnline
April 30, 20261 min read
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
- सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
- फिर कोर्स कोड (ICSE या ISC), उम्मीदवार UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- उसके बाद ICSE और ISC 2026 के परिणाम देखने के लिए परिणाम दिखाएं बटन पर क्लिक करें।
- अब कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं का CISCE रिजल्ट देखें।
डिजिलॉकर पर कैसे देखें ICSE, ISC रिजल्ट?
- सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
- फिर डैशबोर्ड पर ‘एजुकेशन’ सेक्शन में जाएं।
- उसके बाद ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)’ चुनें।
-अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे कि मार्कशीट या उत्तीर्ण प्रमाण पत्र चुनें।
- उसके बाद आगे बढ़ने के लिए जरूरी डिटेल्स भरें।
- अब मार्कशीट को डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
