घर में आने की नहीं होती इच्छा, तो करें ये उपाय
कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में हो, लेकिन उसे सबसे ज्यादा आराम अपने घर (House) आकर ही मिलता है। वह कहीं भी घूमे, लेकिन घर पर उसे सुकून मिलता है। हमारी थकान भी घर पर आकर कहीं चली जाती है। अब ऐसे में किसी को घर…
कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में हो, लेकिन उसे सबसे ज्यादा आराम अपने घर (House) आकर ही मिलता है। वह कहीं भी घूमे, लेकिन घर पर उसे सुकून मिलता है। हमारी थकान भी घर पर आकर कहीं चली जाती है। अब ऐसे में किसी को घर आते ही टेंशन होने लगे, तो इसके पीछे वास्तु दोष कारण हो सकता है। इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज ने विस्तार से बताया है कि वास्तुदोष किन कारणों से घर (House) में घुसते ही टेंशन हो सकती है-
बहुत अधिक अंधेरा होना
आपका घर भले ही बहुत अच्छा बना हो, लेकिन अगर एंट्रेस पर बहुत अंधेरा, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को लेकर आता है। इसको देख घर में घुसने का ही मन नहीं करता है। वह वापस बाहर जाकर घूमना चाहता है। घर (House) में अंदर आकर एक अलग तरह टेंशन दिमाग में होने लगती है। घर की एंट्रेस की दीवार पर सीलन या प्लास्टर टूटा-फूटा है, तो यह आपके वास्तु दोष का कारण बनता है।
सीढ़ियां होना
घरों (House) के एंट्रेस के ठीक सामने सीढ़ियों का होना नकारात्मक ऊर्जा का कारण होता है, क्योंकि मुख्य गेट खोलते ही सीढ़ियां सबसे पहले दिखती हैं। ऐसा होने पर घर में आते ही टेंशन शुरू हो जाती है। आपको इसका उपाय करना चाहिए। आप सीढ़ियों के सामने पर्दा या कुछ और लगा सकते हैं। जिससे आपकी नजर सीढ़ियों पर सबसे पहले न पड़े।
टॉयलेट का दरवाजा
घर (House) के एंट्रेस के सामने टॉयलेट का दरवाजा नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है। ऐसे घर में आने पर व्यक्ति के मन नकारात्मकता हावी हो जाती है। आपको सबसे पहले टॉयलेट का दरवाजा बदल देना चाहिए। अगर, दरवाजा बदलना संभव न हो, तो पर्दा लगा देना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की नजर सबसे पहले टॉयलेट पर नहीं पड़ेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
