आ रही Hyundai की नई Sub-4 मीटर SUV, Fronx को देगी टक्कर
Hyundai मोटर इंडिया ने इस साल कई नए प्रोडक्ट और फेसलिफ्ट लॉन्च करने की प्लानिंग बनाई है, जिनमें एक सब-4 कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर भी शामिल है जो मारुति सुजुकी Fronx को टक्कर देगी। हालांकि वाहन निर्माता कंपनी ने आने वाली…

Hyundai मोटर इंडिया ने इस साल कई नए प्रोडक्ट और फेसलिफ्ट लॉन्च करने की प्लानिंग बनाई है, जिनमें एक सब-4 कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर भी शामिल है जो मारुति सुजुकी Fronx को टक्कर देगी। हालांकि वाहन निर्माता कंपनी ने आने वाली माइक्रो-एसयूवी (कोडनेम Bc4i) के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये चुनिंदा वैश्विक बाजारों में बिकने वाली हुंडई बेयोन पर बेस्ड होगी।
कीमत लगभग 15 लाख रुपये
दिलचस्प बात ये है कि ग्लोबल स्पेसिफिकेशन वाली बेयोन की लंबाई 4,810 मिमी से ज्यादा है; हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल को टैक्स छूट पाने के लिए 4 मीटर की कैटेगरी में रखा जाएगा। हुंडई बेयोन पर बेस्ड ये कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर 2026 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की संभावना है। एक्सटर के बाद, ये भारत में दूसरी सबसे किफायती हुंडई एसयूवी बन जाएगी। बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 7 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट (जिसमें सभी फीचर्स हैं) की कीमत लगभग 15 लाख रुपये तक जाने की उम्मीद है।
हाइब्रिड इंजन के साथ होगी लॉन्च
आने वाली कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर की प्रमुख विशेषताओं में से एक इसका बिल्कुल नया 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन होगा, जो हाइब्रिड के लिए भी तैयार होगा और हुंडई के भविष्य के हाइब्रिड वाहनों में इस्तेमाल किया जाएगा। इस चार-सिलेंडर इंजन को डुअल-क्लच ऑटोमैटिक या ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई का नया 1।2 लीटर टीजीडीआई पेट्रोल इंजन वेन्यू के 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन से बेहतर टॉर्क देगा, जबकि क्रेटा के 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से बेहतर माइलेज देगी।
Hyundai इस नए इंजन का इस्तेमाल नई जनरेशन की क्रेटा (जो 2027 में लॉन्च होने वाली है) के साथ-साथ वेन्यू और दूसरे मॉडलों में भी कर सकती है। कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर लाइनअप में i20 एन लाइन और वेन्यू से लिया गया जाना-पहचाना 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है।
कॉम्पैक्ट एसयूवी की लंबाई कम की जाएगी
भारतीय बाजार के लिए बायोन पर आधारित कॉम्पैक्ट एसयूवी की लंबाई कम की जाएगी। हालांकि भारत में आने वाले मॉडल में इसका सिग्नेचर वर्टिकल स्टांस बरकरार रहने की संभावना है, लेकिन इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, बड़े बॉडी क्लैडिंग और अलग डिजाइन के एलईडी टेललैंप क्लस्टर देखने को मिल सकते हैं।
कॉम्पैक्ट एसयूवी फीचर्स
भारत में लॉन्च होने वाली हुंडई बेयोन की आधिकारिक फीचर लिस्ट लॉन्च के समय ही जारी की जाएगी। हालांकि, ग्लोबल-स्पेक वर्जन में कई फीचर्स शामिल हैं, जिनमें – 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, चार स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग, फास्ट चार्जिंग यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, OTA अपडेट, एडीएएस भी शामिल हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
