Hyundai का धमाकेदार प्लान, 3 नई हाइब्रिड SUV के साथ मचाएगी धमाल
ऑटो कंपनियां एक-दूसरे से आगे रहने के लिए नई-नई रणनीति तैयार करती रहती हैं, अब इस बात की जानकारी मिली है कि Hyundai ने एक नया प्लान तैयार किया है. कंपनी अगले दो से तीन सालों में भारत में 3 नई SUV को ग्राहकों को लॉन्च…
ऑटो कंपनियां एक-दूसरे से आगे रहने के लिए नई-नई रणनीति तैयार करती रहती हैं, अब इस बात की जानकारी मिली है कि Hyundai ने एक नया प्लान तैयार किया है. कंपनी अगले दो से तीन सालों में भारत में 3 नई SUV को ग्राहकों को लॉन्च करने की तैयारी में है. हुंडई भारत के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ-साथ हाइब्रिड की एक नई रेंज बनाने की तैयारी कर रही है, अगले कुछ सालों में कंपनी तीन नई SUV को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ उतार सकती है. इस रोडमैप में नेक्स्ट जेनरेशन Creta, एक बिल्कुल नई तीन-रो वाली प्रीमियम SUV और एक ग्लोबल फ्लैगशिप शामिल है जो बाद में आ सकती है.
आएंगी ये 3 नई गाड़ियां
Gaadiwaadi के अनुसार, इस प्लान में सबसे ज्यादा वॉल्यूम पाने वाली कार नेक्स्ट-जेन क्रेटा होगी. इस गाड़ी को इंटरनली SX3 नाम से जाना जाएगा. इस एसयूवी को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनेगी, मिड साइज SUV स्पेस में बढ़ते कॉम्पिटिशन के मुकाबले क्रेटा को नया रखने के लिए इसके शार्प एक्सटीरियर डिजाइन और पूरी तरह से रीडिजाइन किए गए इंटीरियर लेआउट में छोटे-मोटे बदलाव की उम्मीद है.
हुंडई की इस एसयूवी को 1.5 लीटर पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ जारी रखा जा सकता है. हालांकि, बड़ा अपडेट ये होगा कि इसे नेचुरली एस्पिरेटेड 1.5 लीटर पेट्रोल मोटर पर आधारित स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ उतारा जा सकता है. यह हाइब्रिड सेटअप खास तौर पर कड़े एमिशन नॉर्म्स को पूरा करने और फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए डेवलप किया जा रहा है. इस गाड़ी को 2027 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
हाइब्रिड क्रेटा के अलावा हुंडई की एक नई थ्री-रो SUV पर काम कर रही है, इसे इंटरनली Ni1i कहा जाता है. इसे अल्काजार और अब बंद हो चुकी Tucson के बीच प्लेस किया जाएगा. इसे 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के साथ उतारा जा सकता है, इसे 2027 के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है.
ग्लोबल Palisade Hybrid को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जा सकता है. यह हुंडई की लोकल SUV लाइनअप में एक फ्लैगशिप हाइब्रिड ऑफरिंग के तौर पर सबसे ऊपर होगी. ग्लोबल लेवल पर इसमें 2.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है. भारत में इस एसयूवी को 2028 में लॉन्च किया जा सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
