Hyundai भारत में लाएगी 3 हाइब्रिड SUV—EV नहीं, हाइब्रिड पर दांव
Hyundai की भारत के लिए प्रोडक्ट स्ट्रेटजी में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कंपनी अब सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) पर निर्भर रहने के बजाय हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को तेजी से आगे बढ़ा रही है. आने वाले कुछ सालों में…
Hyundai की भारत के लिए प्रोडक्ट स्ट्रेटजी में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कंपनी अब सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) पर निर्भर रहने के बजाय हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को तेजी से आगे बढ़ा रही है. आने वाले कुछ सालों में Hyundai भारतीय बाजार में तीन नई हाइब्रिड SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. EV की धीमी ग्रोथ के बीच हाइब्रिड को कंपनी एक ज्यादा प्रैक्टिकल और मास-फ्रेंडली विकल्प मान रही है.
हाइब्रिड पर क्यों फोकस कर रही Hyundai
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाने की रफ्तार अभी सीमित है, जबकि हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को ज्यादा प्रैक्टिकल माना जा रहा है. इसी वजह से Hyundai अब मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन पर काम कर रही है. हाइब्रिड गाड़ियां बेहतर माइलेज, कम रेंज एंग्जायटी और पेट्रोल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ आसानी से चलने का फायदा देती हैं. यही वजह है कि कंपनी की आने वाली SUV स्ट्रेटजी में हाइब्रिड अहम भूमिका निभा रहा है.
Hyundai Palisade Hybrid बन सकती है सबसे प्रीमियम SUV
Hyundai भारत के लिए अपनी ग्लोबल SUV Palisade Hybrid पर विचार कर रही है. इंटरनेशनल मार्केट में यह SUV 2.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के कॉम्बिनेशन के साथ आती है. यह सेटअप 334bhp की पावर और 460Nm का टॉर्क जनरेट करता है. अगर इसे भारत में लॉन्च की मंजूरी मिलती है तो इसकी एंट्री 2028 के आसपास हो सकती है और यह Hyundai की सबसे प्रीमियम SUV बनेगी.
Next Gen Creta Hybrid होगी गेम चेंजर
नई जनरेशन Creta, जिसे इंटरनली SX3 कोडनेम दिया गया है, फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है. यह SUV नए प्लेटफॉर्म पर बनेगी और इसमें नया डिजाइन, हल्के डायमेंशन बदलाव और पूरी तरह नया केबिन देखने को मिलेगा. मौजूदा पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन बने रह सकते हैं. सबसे बड़ा अपडेट इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम का जुड़ना होगा, जो माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर करेगा.
नई तीन-रो Hybrid SUV पर भी काम जारी
Hyundai एक नई तीन-रो SUV पर भी काम कर रही है, जिसका इंटरनल कोडनेम Ni1i बताया जा रहा है. यह SUV Alcazar और बंद हो चुकी Tucson के बीच पोजिशन की जाएगी. इसका फोकस ज्यादा स्पेस, प्रीमियम फील और फैमिली यूज पर होगा. इसमें भी 1.5-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है और इसकी लॉन्चिंग Next Gen Creta के आसपास हो सकती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
