Hyundai Crater धमाका: नई कॉम्पैक्ट ऑफ-रोड SUV एंट्री के लिए तैयार!
ऑटोमोबिलिटी LA 2025 में हुंडई ने एक ऐसा कॉन्सेप्ट पेश किया, जो बिक्री से ज्यादा आइडिया और डिज़ाइन फिलॉसफी को दिखाता है. इसका नाम है Hyundai Crater Concept एक कॉम्पैक्ट ऑफ-रोड एसयूवी, जिसे खासतौर पर कैलिफोर्निया में…
ऑटोमोबिलिटी LA 2025 में हुंडई ने एक ऐसा कॉन्सेप्ट पेश किया, जो बिक्री से ज्यादा आइडिया और डिज़ाइन फिलॉसफी को दिखाता है. इसका नाम है Hyundai Crater Concept एक कॉम्पैक्ट ऑफ-रोड एसयूवी, जिसे खासतौर पर कैलिफोर्निया में डेवलप किया गया है और जो हुंडई की लाइफस्टाइल मोबिलिटी विज़न को दिखाता है.
क्रेटर (Hyundai Crater) कॉन्सेप्ट का लुक दमदार
क्रेटर कॉन्सेप्ट का लुक देखते ही साफ हो जाता है कि इसे कठिन और ऑफ-रोड ट्रेल्स के लिए तैयार किया जाता है. छोटे ओवरहैंग, सीधी बॉडी लाइन और कॉम्पैक्ट साइज इसे दमदार बनाते हैं. ये हुंडई की नई Art of Steel डिजाइन पर बेस्ड है, जिसमें हर पैनल का साइज उपयोगिता और मजबूती को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
नीचे की ओर एक बड़ा प्रोटेक्टिव स्किड प्लेट ऐसा लगता है जैसे पूरा वाहन इसी पर टिका हो. इसके ऊपर चौड़े फेंडर 33- इंच के बड़े ऑफ-रोड टायरों को कवर करते हैं. जिनके ज्योमेट्रिक पैटर्न वाली व्हील्स कॉस्मिक इम्पैक्ट जैसी थीम दिखाते हैं.
असली ऑफ-रोड गियर के साथ
एसयूवी की रूफ पर असली इस्तेमाल वाले गियर रैक और लाइट्स दी गई हैं. बोनट से रूफ तक स्टील केबल लगाए गए हैं, ताकि जंगलों में पेड़ों की शाखाओं से ग्लास को बचाया जा सके. यहां तक कि रिकवरी हुक में बोतल ओपनर छिपा हुआ है.
इंटीरियर: स्क्रीन नहीं, फंक्शन पर फोकस
अंदर हुंडई ने प्रीमियम SUV लेआउट से हटकर, एक ऑफ-ग्रिड ट्रैवल वातावरण तैयार किया है. पारंपरिक स्क्रीन की जगह पूरी चौड़ाई में फैला हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है. इंफोटेनमेंट सिस्टम भी ब्रिंग-योर-ओन-डिवाइस पर चलता है, यानी यूजर अपने गैजेट खुद कनेक्ट कर सकते हैं.
हालांकि हुंडई ने अभी ये नहीं बताया है कि क्रेटर प्रोडक्शन मॉडल बनेगा या नहीं, लेकिन कंपनी की ओर से एक बात साफ है. लाइफस्टाइल ऑफ-रोडिंग की दुनिया में हुंडई अब पहले से कहीं ज्यादा गंभीर है.हुंडई ने अभी तक ये पुष्टि नहीं की है कि ये प्रोडक्शन आएगी या नहीं, लेकिन एक लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी बनाने का इरादा हमेशा से रहा है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
