24 घण्टे ऑनलाइन

राजस्थान में मेरठ जैसा कांड: नीले ड्रम में मिली पति की लाश, पत्नी-बच्चे लापता

अलवर/खैरथल-तिजारा: उत्तर प्रदेश के मेरठ में नीले ड्रम (Blue Drum) से पति की लाश मिलने के बाद अब राजस्थान में भी ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास कस्बे में एक घर की छत पर नीले ड्रम में…

24GhanteOnline
August 18, 2025
2 min read

अलवर/खैरथल-तिजारा: उत्तर प्रदेश के मेरठ में नीले ड्रम (Blue Drum) से पति की लाश मिलने के बाद अब राजस्थान में भी ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास कस्बे में एक घर की छत पर नीले ड्रम में युवक का शव मिला। शव को गलाने के लिए ड्रम में नमक डाला गया था। घटना का खुलासा तब हुआ जब पूरे इलाके में बदबू फैल गई।

स्थानीय लोगों ने जब बदबू के स्रोत का पता लगाया तो घर की छत पर रखे ड्रम (Blue Drum) से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए। शव की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी हंसराज उर्फ सूरज के रूप में हुई है।

पत्नी और बच्चे लापता


पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि हंसराज इसी मकान में पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहता था। घटना के बाद से ही पत्नी, बच्चे और मकान मालिक का बेटा लापता हैं। अधिकारी ने बताया कि आदर्श कॉलोनी स्थित मकान की ऊपरी मंजिल से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान ड्रम (Blue Drum) में युवक का शव मिला।

हंसराज करीब डेढ़ महीने पहले परिवार के साथ यहां आया था और ईंट भट्टे पर काम करता था। मकान मालकिन मिथलेश ने बताया कि रविवार शाम जब वह छत पर गईं तो उन्हें ड्रम से दुर्गंध आने लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन हंसराज कमरे में था और पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। शनिवार शाम मकान मालिक के बच्चे बाजार गए थे, तब तक युवक अपने कमरे में ही था। इसके बाद से ही पत्नी, बच्चे और मकान मालिक का बेटा जितेन्द्र लापता हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा


किशनगढ़बास थाना अधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…