जिसके साथ अल्लाह है, उसे कोई नहीं रोक सकता... हुमायूं कबीर ने रखी बाबरी मस्जिद की नींव
मुर्शिदाबाद: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने शनिवार को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए नींव का पत्थर रखा। उन्होंने कहा कि कोई बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) की एक ईंट…
मुर्शिदाबाद: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने शनिवार को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए नींव का पत्थर रखा। उन्होंने कहा कि कोई बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) की एक ईंट भी नहीं हटा सकता, क्योंकि बंगाल की 37 प्रतिशत मुस्लिम आबादी इसे हर हाल में बनाएगी। कबीर ने संविधान के अधिकार पर जोर देते हुए कहा कि मंदिर या गिरजाघर बनाने की तरह ही मस्जिद बनाना भी उनका हक है। सभा को संबोधित करते हुए कबीर ने कहा कि मैं कुछ भी असंवैधानिक नहीं कर रहा हूं। कोई भी मंदिर बना सकता है, कोई भी चर्च बना सकता है, मैं मस्जिद बनाऊंगा।’
जिसके साथ अल्लाह है, उसे कोई नहीं रोक सकता’
हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने कहा कि कहा जा रहा है कि हम बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) नहीं बना सकते। कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फैसला दिया था कि हिंदुओं ने बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) को तोड़ा था। हिंदुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वहां मंदिर बनाने का फैसला हुआ। अब हम देख रहे हैं कि सागरदीघी में भी कोई राम मंदिर की नींव रख रहा है। लेकिन संविधान हमें मस्जिद बनाने की इजाजत देता है।’
कबीर ने कानूनी चुनौतियों पर कहा कि ये उन्हें रोक नहीं सकतीं। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘मेरे खिलाफ 5 केस दर्ज हो चुके हैं, लेकिन जिसके साथ अल्लाह है, उसे कोई नहीं रोक सकता। अदालत ने भी साफ कहा है कि भारत के संविधान में लिखा है कि कोई मस्जिद बना सकता है, यह एक हक है।’
किसी में हिम्मत है, तो मुर्शिदाबाद आकर दिखाए
हुमायूं कबीर ने कहा कि बंगाल में 4 करोड़ मुस्लिम हैं। क्या उन्हें बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) बनाने का हक नहीं है? मुझे धमकियां मिली हैं, जिसमें मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। अगर किसी में हिम्मत है, तो मुर्शिदाबाद आकर दिखाए। मस्जिद के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसमें अस्पताल, गेस्टहाउस और मीटिंग हॉल भी शामिल होंगे। यह मुसलमानों का वादा है, बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) बनेगी, बनेगी, बनेगी।’ उधर, BJP ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर राज्य में धार्मिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रही हैं।
BJP ने कहा कि यह कदम धार्मिक नहीं, बल्कि राजनीतिक है और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की चुप्पी से राज्य में अस्थिरता का खतरा बढ़ सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
