मेरी जान खतरे में... बाबरी मस्जिद की नींव रखने के बाद हुमायूं कबीर को मिली रही धमकियाँ
मुर्शिदाबाद। बेलडांगा में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) की तर्ज पर एक मस्जिद की नींव रखने के बाद टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) को अब जान का खतरा महसूस हो रहा है। हुमायूं कबीर ने पश्चिम…
मुर्शिदाबाद। बेलडांगा में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) की तर्ज पर एक मस्जिद की नींव रखने के बाद टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) को अब जान का खतरा महसूस हो रहा है। हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के बाहर से उन्हें धमकी भरे फोन कॉल आने की बात कही है। इस मामले में उन्होंने राज्य की ममता सरकार से सुरक्षा की गुहार लगायी है। इसके लिए वह कलकत्ता हाई कोर्ट का भी रुख करने वाले हैं।
दरअसल, हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने एक चैनल से बातचीत के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने का खुलासा किया। कबीर ने कहा, “पश्चिम बंगाल के बाहर से लगातार सात दिनों से धमकी आ रही है। कोई फोन करके मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है। बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी, उसके पहले ही से मुझे जान से मार देंगे, ऐसा बोल रहे हैं।”
भरतपुर के विधायक (Humayun Kabir) ने कहा, “मैं डरा नहीं अभी तक, मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा है। लेकिन सावधानी के लिए मैं सुरक्षा के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को, गृह विभाग के पास आवेदन दूंगा। फिर सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में जाऊंगा।”
हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि तत्काल समाधान के लिए वह मंगलवार से अपने लिए आठ निजी सुरक्षाकर्मी रखेंगे, क्योंकि 06 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने के बाद से उन्हें राज्य के बाहर से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कबीर ने बताया कि धमकी मिलने के बाद उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र को भी मेल किया है। वह 16 दिसंबर को बेंगलुरु जाएंगे और उसके बाद नोएडा जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल की पुलिस पर अविश्वास जताया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
