Renault का Year-End धमाका! तीनों कारों पर 1.05 लाख तक की भारी बचत
Renault इंडिया ने साल के आखिरी महीने में अपने पूरे पोर्टफोलियो पर कई शानदार ऑफर पेश किए हैं, जिनमें प्री-फेसलिफ्ट और अपडेटेड मॉडल्स के बचे हुए स्टॉक को क्लियर करना भी शामिल है. वाहन निर्माता कंपनी साल के अंत में भारी…
Renault इंडिया ने साल के आखिरी महीने में अपने पूरे पोर्टफोलियो पर कई शानदार ऑफर पेश किए हैं, जिनमें प्री-फेसलिफ्ट और अपडेटेड मॉडल्स के बचे हुए स्टॉक को क्लियर करना भी शामिल है. वाहन निर्माता कंपनी साल के अंत में भारी नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स और रिलाइव स्क्रैपेज प्रोग्राम के तहत ऑफर दे रही हैं, जिससे खरीदारों को मॉडल और वेरिएंट के आधार पर व्यापक बचत मिल रही है.
1.05 लाख रुपये की बचत
त्योहारी सीजन में हुई अच्छी बिक्री के बाद, Renault अपनी बिक्री को और बढ़ाने के उद्देश्य से 2025 के कुछ सबसे बड़े ऑफर्स लेकर आई है. ऑफर्स की लिस्ट से स्पष्ट है कि इस महीने Kiger को सबसे अधिक फायदा मिल रहा है. प्री-फेसलिफ्ट MY2025 Kiger पर सबसे ज्यादा बचत हो रही है, जो लगभग 1.05 लाख रुपये तक पहुंच रही है.
मॉडल्स कुल डिस्काउंट
किगर (प्री-फेसलिफ्ट MY2025) ₹1.05 लाख
किगर (अपडेटेड/फेसलिफ्ट) ₹85,000
ट्राइबर (प्री-फेसलिफ्ट MY2025) ₹95,000
ट्राइबर (फेसलिफ्ट) ₹80,000
kwid ₹70,000
Renault ट्राइबर पर भी डिस्काउंट
इन लाभों में सीधे नकद, एक्सचेंज और स्क्रैपेज से जुड़े बोनस शामिल हैं. फेसलिफ्टेड काइगर पर अभी भी अच्छी-खासी बचत हो रही है, हालांकि इसकी सीमा 85,000 रुपये है. काइगर के साथ-साथ, रेनॉल्ट ट्राइबर रेंज पर भी साल के अंत में भारी छूट मिल रही है. कुछ डीलरशिप के पास अभी भी प्री-फेसलिफ्ट MY2025 ट्राइबर का स्टॉक है, इसलिए इन यूनिट्स पर कुल 95,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं.
80,000 रुपये की बचत
इस बीच, ट्राइबर के अपडेट्स पर बचत का थोड़ा सीमित दायरा है वेरिएंट और शहर में उपलब्धता के आधार पर ये 80,000 रुपये तक पहुंच जाता है. काइगर और ट्राइबर से नीचे, क्विड अभी भी रेनॉल्ट का सबसे किफायती मॉडल है. दिसंबर में लोग 70,000 रुपये तक के लाभ उठा सकते हैं, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज भत्ते और स्क्रैपेज से जुड़ी अतिरिक्त बचत शामिल है.
पुराने स्टॉक स्वाभाविक रूप से ज्यादा डिस्काउंट के साथ आते हैं, जबकि हाल ही में अपडेट किए गए वेरिएंट अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए छूट दे रही हैं. अगर आप कार खरीदना चाहते हैं तो एक बार अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर पता करें कि आखिर कौन से वेरिएंट पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है.
नई मिड साइज एसयूवी लॉन्च को तैयार
फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी जनवरी 2026 में स्थानीय बाजार में एक बिल्कुल नई मिडसाइज एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है. सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, नेक्सट जनरेशन की रेनॉल्ट डस्टर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
