24 घण्टे ऑनलाइन

नाइटक्लब में लाइव शो के दौरान लगी भीषण आग, 50 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तरी मैसेडोनिया के कोसानी में स्थित एक लोकप्रिय पल्स नाइटक्लब (Pulse Nightclub) में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत होने की आशंका है। यह नाइटक्लब राजधानी स्कॉप्जे से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व…

24GhanteOnline
March 16, 2025
2 min read

उत्तरी मैसेडोनिया के कोसानी में स्थित एक लोकप्रिय पल्स नाइटक्लब (Pulse Nightclub) में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत होने की आशंका है। यह नाइटक्लब राजधानी स्कॉप्जे से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। आग रविवार तड़के लगी, जब मशहूर हिप-हॉप कपल ADN लाइव परफॉरमेंस दे रही थीं।

एडीएन के परफॉरमेंस को देखने के लिए लगभग 1,500 लोग इकट्ठा हुए थे। वहीं आग लगने के बाद कुछ ही घंटों में पूरे क्लब में तेजी से फैल गई। माना जा रहा है कि आग पायरो टेक्निक इफेक्ट्स की वजह से लगी होगी। इसका इस्तेमाल आतिशबाजी के लिए किया जाता है, जिससे चिंगारियां निकलती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नाइटक्लब (Pulse Nightclub) को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है, जबकि घना धुआं रात के समय आसमान में देखा गया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, 50 से अधिक लोगों की मौत और कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका है। हालांकि अधिकारियों द्वारा मौतों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।

पाकिस्तान के लिए कहर बना BLA, सेना के काफिले पर हमला, 90 जवानों की मौत का दावा


शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, शो के दौरान इस्तेमाल किए गए पायरो टेक्निक इफेक्ट्स से यह आग लगी हो सकती है। फुटेज में मंच से चिंगारियां निकलते हुए दिखाई दे रही हैं, जिससे छत में आग लगी और तेजी से पूरे क्लब में आग फैल गई। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आग ADN के लाइव शो के दौरान लगभग 02:00 बजे लगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…