लाहौर हवाई अड्डे पर लगी भीषण आग, कई उड़ानों को किया गया रद्द
पाकिस्तान के लाहौर में अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Lahore Airport) पर शनिवार को भीषण आग लग गई है, जिसके बाद सभी उड़ानें रोक दी गईं हैं। सूत्रों के मुताबिक लाहौर एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी सेना का एक विमान उतर…
पाकिस्तान के लाहौर में अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Lahore Airport) पर शनिवार को भीषण आग लग गई है, जिसके बाद सभी उड़ानें रोक दी गईं हैं। सूत्रों के मुताबिक लाहौर एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी सेना का एक विमान उतर रहा था, तभी उसके एक टायर में आग लग गई। ये हादसा सुबह के करीब 10 बजे हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंची। घटना की वजह से रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
इस हादसे के बाद यात्रियों कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है, हालांकि इस हादसे में किसी हताहत की खबर नहीं है। मौके से आई तस्वीरों में एयरपोर्ट पर धुआ देखा जा सकता है, इसके अलावा लोगों में अफरा-तफरी का महौल देखा गया है।
अभी इस बारे में कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है कि एयरपोर्ट (Lahore Airport) पर सामान्य तौर पर उड़ान कबसे उड़ान भरना शुरू करेंगी, जिसकी वजह से हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अब भारत की बहू हूं, मुझे वापस न भेजे…, सीमा हैदर ने पीएम मोदी-सीएम योगी से लगाई गुहार
खबरों की माने तो लाहौर हवाई अड्डे (Lahore Airport) ने ऐलान किया है कि फिलहाल कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी और जिन उड़ानों को उतरना था, उन्हें भी अपना मार्ग बदलने और दूसरे जगह जाने का आदेश दिया गया है। बता दें कि यह अभी भी नहीं पता चला है कि विमान के पहियों में आग कैसे लगी। हालांकि हादसे की जांच जारी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
