ईडी कार्यालय में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
मुंबई। दक्षिण मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में रविवार तड़के भीषण आग लग गयी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुंबई दमकल सूत्रों ने यहां बताया कि आग दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में स्थित…
मुंबई। दक्षिण मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में रविवार तड़के भीषण आग लग गयी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मुंबई दमकल सूत्रों ने यहां बताया कि आग दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में स्थित केंद्रीय एजेंसी कार्यालय (ED) कैसर-ए-हिंद बिल्डिंग में लगी। दमकलकर्मी और बचाव दल घटनास्थल पर तड़के करीब 02:39 बजे पहुंचे।
अधिकारियों ने पुष्टि की कि आग पांच मंजिला इमारत की चौथी मंजिल तक ही सीमित रही।
यूपी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में लगी आग, हजारों फाइलें जलकर राख
अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया में आठ दमकल गाड़ियां, छह बड़े पानी के टैंकर, एक सीढ़ी, एक श्वास तंत्र वैन, एक बचाव वैन, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और एक एम्बुलेंस शामिल हैं, जो बचाव अभियान में लगे हुए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
