क्रेटा की राइवल SUV पर ₹1.76 लाख तक की छूट, ऑफर खत्म होने से पहले लपक ले मौका
भारतीय बाजार में होंडा की गाड़ियों को हमेशा भरोसे और क्वालिटी का प्रतीक माना जाता है. अगर आप 2026 की शुरुआत में नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. होंडा ने जनवरी 2026 के लिए…

भारतीय बाजार में होंडा की गाड़ियों को हमेशा भरोसे और क्वालिटी का प्रतीक माना जाता है. अगर आप 2026 की शुरुआत में नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. होंडा ने जनवरी 2026 के लिए अपने चुनिंदा मॉडलों पर शानदार ऑफर की घोषणा की है. जिसमें उसकी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी होंडा एलिवेट (Honda Elevate) भी शामिल है.
अधिकतम 1.76 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं
इस ऑफर के तहत आप लोग होंडा एलिवेट (Honda Elevate) पर अधिकतम 1.76 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट बेनिफिट जैसे फायदे शामिल हो सकते हैं. कंपनी के मुताबिक ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और ये 31 जनवरी 2026 तक ही मान्य रहेंगे. इसलिए जो ग्राहक नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए ये सही मौका हो सकता है.
Honda Elevate दमदार इंजन और स्मूद ड्राइविंग
होंडा एलिवेट (Honda Elevate) में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 121 बीएचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन स्मूद परफॉर्मेंस और अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है. ग्राहक इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन चुन सकते हैं. जिससे ये शहर और हाईवे दोनों के लिए शानदार है.
Honda Elevate फीचर्स में भी नहीं है कोई कमी
फीचर्स की बात करें तो होंडा एलिवेट (Honda Elevate) में बड़ा 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा, सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें 6 एयरबैग, एबीएस और अन्य जरूरी सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं.
Honda Elevate का मुकाबला किनसे है?
भारतीय बाजार में होंडा एलिवेट (Honda Elevate) का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस जैसी पॉपुलर एसयूवी से होता है. हालांकि भरोसेमंद इंजन, बेहतर बिल्ड क्वालिटी और अब मिलने वाले डिस्काउंट के चलते एलिवेट एक मजबूत ऑप्शन बनकर उभरती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
