24 घण्टे ऑनलाइन

महंगी सुपरबाइक अब सस्ती, कंपनी दे रही ₹2.50 लाख की छूट

सुपरबाइक के शौकीनों के लिए कावासाकी ने साल में एक शानदार सरप्राइज दिया है. कंपनी ने अपनी पॉपुलर लीटर-क्लास बाइक 2026 कावासाकी निंजा ZX-10R पर 2.50 लाख रुपए तक की भारी छूट की घोषणा की है. ये ऑफर सीमित समय के लिए है और…

24GhanteOnline
January 9, 2026
2 min read
महंगी सुपरबाइक अब सस्ती, कंपनी दे रही ₹2.50 लाख की छूट

सुपरबाइक के शौकीनों के लिए कावासाकी ने साल में एक शानदार सरप्राइज दिया है. कंपनी ने अपनी पॉपुलर लीटर-क्लास बाइक 2026 कावासाकी निंजा ZX-10R पर 2.50 लाख रुपए तक की भारी छूट की घोषणा की है. ये ऑफर सीमित समय के लिए है और केवल 31 दिसंबर 2025 तक ही लागू रहेगा. इस डिस्काउंट के बाद बाइक की ऑन-रोड कीमत में अच्छी-खासी कमी आ जाती है.

क्यों खास है ये ऑफर?


लीटर-क्लास सुपरबाइक्स पर आमतौर पर बहुत कम या ना के बराबर डिस्काउंट मिलता है. ऐसे में ZX-10R पर ₹2.5 लाख की सीधी छूट ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा है. इससे न सिर्फ बाइक की इफेक्टिव कीमत कम होती है, बल्कि उन लोगों के लिए भी मौका बनता है जो लंबे समय से सुपरबाइक खरीदने का सपना देख रहे थे. वहीं निंजा 1100SX पर 1.43 लाख रुपये की छूट मिल रही है.

लॉन्च और कीमत


2026 कावासाकी निंजा ZX-10R को सितंबर 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब करीब ₹19.49 लाख रखी गई थी. अब डिस्काउंट के साथ ये बाइक अपने सेगमेंट में ज्यादा वैल्यू -फॉर -मनी नजर आती है. इसके साथ ही बाइक के और कुछ मॉडलों पर भी ऑफर मिल रहा है.जिनमें निंजा 650 को 27,000 रुपये की छूट (अब 7.64 लाख रुपये), निंजा 500 को 17,000 रुपये की छूट (अब 5.49 लाख रुपये) और एंट्री-लेवल निंजा 300 को 28,000 रुपये की छूट (अब 2.89 लाख रुपये) मिल रही है.

इंजन और परफॉर्मेंस


ZX-10R में 998cc का इनलाइन-फोर सिलेंडर इंजन मिलता है, जो लगभग 193 बीएचपी की पावर और 112 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है. RAM एयर के साथ इसकी पावर और भी बढ़ जाती है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो स्मूद और क्विक शिफ्टिंग का एक्सपीरियंस देता है. ये बाइक ट्रैक के साथ-साथ हाईवे पर भी शानदार परफॉर्मेंस देती है.

किससे मुकाबला?


इस सुपरबाइक का मुकाबला BMW S1000RR और Ducati Panigale V4 जैसी प्रीमियम बाइक्स से होता है. ये बाइक उन राइडर्स के लिए है जो हाई-परफॉर्मेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और ट्रैक-लेवल एक्सपीरियंस चाहते हैं.

Tags:ZX-10R

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…