24 घण्टे ऑनलाइन

ठंड का मौसम है टायर का दुश्मन, ऐसे करें देखभाल, नहीं होगा नुकसान

सर्दियां आते ही गाड़ी के टायर (Tyres) सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं क्योंकि जैसे-जैसे टेंपरेचर गिरता है वैसे-वैसे टायर के अंदर का प्रेशर कम होने लगता है. ठंड के मौसम में रबर सख्त हो जाता है और सड़क पर टायर की ग्रिप…

24GhanteOnline
November 24, 2025
2 min read

सर्दियां आते ही गाड़ी के टायर (Tyres) सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं क्योंकि जैसे-जैसे टेंपरेचर गिरता है वैसे-वैसे टायर के अंदर का प्रेशर कम होने लगता है. ठंड के मौसम में रबर सख्त हो जाता है और सड़क पर टायर की ग्रिप कमजोर पड़ने लगती है और टायर की लाइफ भी तेजी से कम होने लगती है. यही वजह है कि पूरे सीजन गाड़ी के टायर पर खास ध्यान देने की जरूरत है. अगर आप कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देंगे तो आप अनचाहे खर्च से बच सकते हैं.

नियमित रूप से चेक करें टायर (Tyres) प्रेशर


जैसा कि हमने आपको बताया कि सर्दियों के सीजन में टायर (Tyres) के अंदर का प्रेशर तेजी से गिरने लगता है और टायर जल्दी घिसने लगते हैं. सलाह दी जाती है कि ठंड के मौसम में हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर टायर प्रेशर को चेक करवाना चाहिए. सही प्रेशर से टायर की लाइफ बढ़ती है और साथ ही साथ फ्यूल एफिशिएंसी यानी माइलेज भी बेहतर होता है.

अचानक ब्रेक लगाने से बचना चाहिए


ड्राइव करते समय जब आप लोग अचानक से ब्रेक लगाते हैं तो टायर पर प्रेशर पड़ता है, सर्दियों के सीजन में ये फ्रिक्शन और भी ज्यादा बढ़ जाता है जिससे टायर जल्दी घिसने शुरू हो जाते हैं. आगे चल रही वाहन से दूरी बनाए रखें ताकि आपको अचानक से ब्रेक न लगानी पड़े.

सही पार्किंग भी है जरूरी


कोशिश करें कि सर्दियों के मौसम में गाड़ी को खुले एरिया में खड़ा न करें क्योंकि ऐसा करने से टायर (Tyres) सख्त हो जाते हैं. कार को शेड या फिर ऐसी जगह पर पार्क करें जो कवर्ड हो, अगर ऐसा करना आपके लिए मुमकिन न हो तो कार पर कवर जरूर डालें जिससे कि टायर सीधे ठंडी हवा के संपर्क में न आएं. सर्दियों में टायर के जल्दी खराब होने की समस्या काफी हद तक बढ़ जाती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।