बिना सेव किए मैसेज? WhatsApp का ये शॉर्टकट कर देगा काम!
मैसेजिंग और चैटिंग के लिए हम खूब व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अक्सर हम ऐसी स्थिति में पड़ जाते हैं जब किसी अनजान नंबर पर तुरंत मैसेज भेजना होता है. जैसे कि कई बार हमें डिलीवरी बॉय या अन्य किसी भी नए व्यक्ति को…
मैसेजिंग और चैटिंग के लिए हम खूब व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अक्सर हम ऐसी स्थिति में पड़ जाते हैं जब किसी अनजान नंबर पर तुरंत मैसेज भेजना होता है. जैसे कि कई बार हमें डिलीवरी बॉय या अन्य किसी भी नए व्यक्ति को मैसेज करना पड़ जाता है. ऐसे में नंबर सेव करना एक भारी काम लगता है. लेकिन अब चिंता की बात नहीं है. हम आपके लिए व्हाट्सएप की एक शानदार ट्रिक लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बिना नंबर सेव किए भी उस व्यक्ति को मैसेज कर सकते हैं.
कैसे करें बिना नंबर सेव किए WhatsApp मैसेज
अगर किसी नंबर पर WhatsApp मैसेज भेजना है और वह आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं है, तो पहले यह देखना जरूरी है कि वह नंबर WhatsApp पर मौजूद है या नहीं. अगर सामने वाला उस नंबर से WhatsApp चलाता है, तो आप सीधे चैट शुरू कर सकते हैं. इसके लिए नंबर को कॉपी करें या अपने पास लिखा हुआ नंबर रखें. इसके बाद WhatsApp में अपने ही नंबर की चैट खोलें और उसमें वह नंबर भेज दें. जैसे ही नंबर क्लिक करने योग्य हाइपरलिंक में बदलता है, आप उस पर टैप करके चैट विंडो खोल सकते हैं और मैसेज टाइप करना शुरू कर सकते हैं.
1 मिनट में सीखें सबसे आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
इस ट्रिक को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले नंबर कॉपी करें और WhatsApp खोलें.
ऊपर दिए सर्च बार में My No या You टाइप करके अपनी ही चैट खोलें.
वहां मैसेज बॉक्स में वह नंबर पेस्ट कर दें जिसे आप मैसेज करना चाहते हैं.
नंबर भेजते ही वह ब्लू लिंक में बदल जाएगा, जिस पर क्लिक करते ही सामने वाले की प्रोफाइल और चैट विंडो खुल जाएगी.
इसके बाद सीधे उस नंबर पर मैसेज भेजा जा सकता है.
क्यों फायदेमंद है यह WhatsApp ट्रिक
यह तरीका उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जिन्हें रोज काम या बिजनेस के सिलसिले में कई अनजान नंबरों से कॉल आती हैं. जैसे कोरियर एजेंट, ऑनलाइन डिलीवरी पर्सन या सर्विस प्रोवाइडर, जो अक्सर WhatsApp पर लोकेशन मांगते हैं. ऐसे में हर नंबर सेव करना जरूरी नहीं होता. इस ट्रिक की मदद से बिना सेव किए लोकेशन भेजना, चैट करना या डॉक्यूमेंट शेयर करना बेहद आसान हो जाता है. यह तरीका पैरंट्स और फैमिली मेंबर्स को भी आसानी से समझाया जा सकता है.
WhatsApp लिंक से भी कर सकते हैं डायरेक्ट चैट
अगर चाहें तो एक लिंक बनाकर भी किसी नंबर पर सीधे चैट शुरू की जा सकती है. हालांकि यह तरीका थोड़ा टेक्निकल है और ऊपर बताए गए तरीके जितना आसान नहीं है. फिर भी जरूरत पड़ने पर यह एक विकल्प है. इस लिंक को मोबाइल, लैपटॉप या किसी भी ब्राउज़र से खोला जा सकता है, जिसके बाद WhatsApp सीधे उस नंबर से चैट ओपन कर देता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
