घर से ऐसे हटाएं पीपल के पेड़ को, नहीं लगेगा वास्तु दोष
हिन्दू धर्म में पीपल ( Peepal ) के पेड़ को बहुत ही पूजनीय माना गया है साथ ही इसे सभी अन्य पेड़ों में श्रेष्ठ बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी पीपल के…
हिन्दू धर्म में पीपल ( Peepal ) के पेड़ को बहुत ही पूजनीय माना गया है साथ ही इसे सभी अन्य पेड़ों में श्रेष्ठ बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी पीपल के वृक्ष का बहुत महत्व बताया गया है। यही वजह है कि पीपल ( Peepal ) के पेड़ को कभी काटाना नहीं चाहिए। यदि आपके घर में भी पीपल का पेड़ उग जाए तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि बिना कोई वास्तु दोष लगे आप पीपल के पेड़ को कैसे घर से हटा सकते हैं।
घर में उग गया है पीपल ( Peepal ) का पेड़ तो उसे कैसे हटाएं?
यूं तो हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही शुभ माना गया है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका घर में उगना अशुभ माना गया है। ज्योतिष की मानें तो अगर फिर भी आपके घर मे पीपल का पेड़ उग गया है तो इसे पहले थोड़ा बड़ा होने दें। उसके बाद इसे मिट्टी सहित खोदकर घर से दूर किसी दूसरी जगह पर लगा दें। इससे पेड़ भी बचा रहेगा साथ ही ऐसा करने से आपके घर पर वास्तु दोष भी नहीं लगेगा।घर में आ गया है पीपल ( Peepal ) का पेड़ तो करें ये उपाय
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में पीपल का पेड़ नहीं होना चाहिए क्योंकि ये शुभ नहीं माना जाता है। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर-परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा आती है। लेकिन अगर आपके घर में पीपल का पेड़ उग गया है तो रविवार के दिन पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें उसके बाद उसे कटवा दें। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं लगेगा।
- अगर आपके घर में बार-बार पीपल का पेड़ उग जा रहा है तो ऐसे में आप 45 दिनों तक इस पौधे की पूजा करें साथ ही उस पर कच्चा दूध चढ़ाते रहें। फिर 45 दिनों के बाद इस पौधे को जड़ सहित उखाड़कर किसी दूसरे जगह पर लगा दें।
- अगर आपके घर में पूर्व दिशा की ओर पीपड़ का पेड़ उग जाए तो इससे घर में डर का माहौल बन जाता है। ऐसे में इस पेड़ की विधि-विधान से पूजा करने के बाद उसे कटवा दें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
