24 घण्टे ऑनलाइन

इन चीजों से आसानी से हटाएं अपना मेकअप

खुद को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाने के लिए हम मेकअप (Makeup) तो कर लेते हैं लेकिन इसे उतारना एक सबसे बड़ा टास्क होता है। अगर आप देर रात किसी शादी, पाटी से आते है तो आपको जरूर अपना मेकअप हटाना पड़ता है। इसमें सबसे ज्यादा…

24GhanteOnline
April 11, 2025
2 min read

खुद को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाने के लिए हम मेकअप (Makeup) तो कर लेते हैं लेकिन इसे उतारना एक सबसे बड़ा टास्क होता है। अगर आप देर रात किसी शादी, पाटी से आते है तो आपको जरूर अपना मेकअप हटाना पड़ता है। इसमें सबसे ज्यादा प्रॉब्लम आई और लिक्विड लिपस्टिक को हटाने में आती है। लेकिन कई बार होता है कि आपके पास मेकअप रिमूवर (Makeup Remover) नहीं होता है। जिसके कारण आप समझ नहीं पाते है कि अब कैसे इस मेकअप को उतारें। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है कुछ मेकअप हैक्स जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपने मेकअप को हटा (Makeup Remover) सकती है।

ऑयल


आप अपना मेकअप ऑयल का यूज करके आसानी से हटा सकते है। इसके लिए आप नारियल तेल या फिर ऑलिव ऑय़ल का यूज करे। कॉटन बॉल में कुछ बूंदे डालकर अच्छी तरह से आंख और लिप्स का मेकअप हटा सकती हैं।

पैट्रोलियम जैली


आप चाहे तो  पैट्रोलियम जैली का इस्तेमाल कर भी मेकअप हटा सकती हैं। इसे तेल की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन आंखों में लगाने से बचे।

बेबी ऑयल


मेकअप हटाने में बेबी ऑयल भी काम कर सकता है। कॉटन बॉल में कुछ बूंदे डालकर चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।

मॉश्चराइजर


अगर आपके  पास तेल या फिर पैट्रोलियम जैली नहीं है तो आप मॉश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो रेगुलर क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

जब आप इन चीजों से अपने मेकअप को हटा लें तो इसके बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।