24 घण्टे ऑनलाइन

कार के शीशे पर जम गई धुंध, इन ट्रिक्स चुटकियों में गायब गायब

सर्दियां अक्सर बहुत चुनौतीपूर्ण होती हैं. वहीं, घना कोहरा तो ड्राइविंग के लिए बहुत ही खतरनाक होता है. जहां बाहर का कोहरा समस्या है, वहीं कार के अंदर विंडस्क्रीन पर बनने वाली धुंध भी उतनी ही खतरनाक हो सकती है. ये…

24GhanteOnline
December 25, 2025
2 min read

सर्दियां अक्सर बहुत चुनौतीपूर्ण होती हैं. वहीं, घना कोहरा तो ड्राइविंग के लिए बहुत ही खतरनाक होता है. जहां बाहर का कोहरा समस्या है, वहीं कार के अंदर विंडस्क्रीन पर बनने वाली धुंध भी उतनी ही खतरनाक हो सकती है. ये ड्राइविंग के दौरान आपकी नजर को धुंधला कर देती है, हेडलाइट्स की चमक बढ़ा देती है और छोटी सी रूटीन ड्राइव भी मुश्किल बन सकती है.अगर आप भी इस परेशानी से परेशान है तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से कार के शीशे पर जमे हुए फॉग (Fog) को चुटकियों में कैसे हटाएं इससे जुड़ी कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं.

अपनी कार के डिफॉगर और एसी का इस्तेमाल करें


अधिकांश नई कारों में आगे और पीछे के डिफॉगर/डेमिस्टर लगे होते हैं. डिफॉगर चालू करें और एसी को फ्रेश-एयर मोड में चलाएं. एसी केबिन की हवा से नमी को दूर करने में मदद करता है, जिससे विंडस्क्रीन जल्दी साफ हो जाती है. रीसर्कुलेशन मोड का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ये नमी को अंदर ही रोक लेता है.

केबिन में वेंटिलेशन बनाए रखें


जब अंदर की गर्म, नम हवा ठंडी कांच की सतह से मिलती है तो धुंध (Fog) बन जाती है. तापमान और नमी को संतुलित करने के लिए खिड़कियों को थोड़ा सा खोल दें. ये आसान उपाय आराम में कोई कमी किए बिना संघनन को रोक सकता है. हालांकि, वेंटिलेशन मोड चालू करके एचवीएसी सिस्टम का इस्तेमाल करने पर खिड़कियां खोलने की जरूरत नहीं होगी.

एंटी-फॉग सॉल्यूशन लगाएं


एंटी-फॉग स्प्रे (Anti-Fog Spray) या वाइप्स कांच पर एक पतली परत बना देते हैं जो नमी को जमा होने से रोकती है. ये प्रोडक्ट सस्ते होते हैं और ऑनलाइन तथा एक्सेसरी की दुकानों पर आसानी से मिल जाते हैं. एक घरेलू उपाय के रूप में, पानी और सिरके का मिश्रण भी अस्थायी समाधान के रूप में काम कर सकता है.

विंडस्क्रीन को साफ रखें


धूल और गंदगी नमी को आकर्षित करती हैं, जिससे धुंध और भी बढ़ जाती है. अपनी विंडस्क्रीन को नियमित रूप से अच्छे ग्लास क्लीनर से साफ करें. एक साफ सतह न केवल धुंध (Fog) को कम करती है बल्कि सर्दियों की हल्की बारिश के दौरान वाइपर की कार्यक्षमता को भी बढ़ाती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।