24 घण्टे ऑनलाइन

खाने का स्वाद बढ़ाएगा निहारी मटन, देखें रेसिपी

जब भी कभी नॉन वेज खाने की बात आती हैं तो नॉनवेज के शौकीन लोगों को पुरानी दिल्ली और जामा मस्जिद वाला स्वाद याद आने लगता हैं जहां एक से बढ़कर एक डिश का लाजवाब स्वाद चखने को मिलता हैं। अगर आप पुरानी दिल्ली वाला स्वाद अपने…

24GhanteOnline
March 27, 2026
2 min read

जब भी कभी नॉन वेज खाने की बात आती हैं तो नॉनवेज के शौकीन लोगों को पुरानी दिल्ली और जामा मस्जिद वाला स्वाद याद आने लगता हैं जहां एक से बढ़कर एक डिश का लाजवाब स्वाद चखने को मिलता हैं। अगर आप पुरानी दिल्ली वाला स्वाद अपने घर पर चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं निहारी मटन (Nihari Mutton) बनाने की रेसिपी। जो इसे एक बार खा लेगा वह बार-बार इसकी डिमांड करेगा। इसे बनाने में करीब 45 मिनट का समय लगता हैं। नॉनवेज के शौकीन लोगों के लिए निहारी मटन (Nihari Mutton) एक बेहतरीन डिश बनती हैं।

जानते हैं निहारी मटन (Nihari Mutton) की रेसिपी


निहारी मटन (Nihari Mutton) बनाने की सामग्री

- 6 मटन लेग्स
- 1 कप तेल
- 2 कप प्याज (कटा हुआ)
- 2 टेबल स्पून अदरक
- 1/4 टी स्पून हल्दी
- 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टी स्पून दालचीनी पाउडर
- 2 टी स्पून नमक
- 6 लौंग
- 6 बड़ी इलाइली
- 8 मैरो बोन
- 1/4 कप नींबू का रस
- 1/2 कप हरा धनिया
- गार्निश के लिए पुदीने के पत्ते

निहारी मटन (Nihari Mutton) बनाने की वि​धि

- तेल गर्म करें और इसमें प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए।
- अब इसमें दालचीनी, नमक, लौंग और इलाइची डालें। इसे भूनकर मिलाएं और इसमें मटन लेग्स और मैरो बोन डालकर 6 कप पानी डालें।
- इसमें उबाल आने दें। इसके बाद आंच धीमी कर दें। धीमी आंच पर इसे 2 घंटे तक पकने दें या जब तक मटन लेग्स और मैरो बोन नरम न हो जाएं।
- इसके बाद इसमें नींबू का रस डालें और धनिया डालकर 5 मिनट और पकाएं।
- पुदीने के पत्ते डालकर इसे गर्मागर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।