24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह घर में बनाए मैक्रोनी, भूल जाएंगे बाजार का स्वाद

बच्चे हो या बड़े सभी को मेकरोनी Macaroni का स्वाद पसंद आता है, इसके लिए लोग रेस्टोरेंट जाना पसंद करते हैं क्योंकि घर पर वह स्वाद नहीं आ पाता हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप इसे घर पर नहीं बना सकते हैं, एक सही तरीके से बनाई…

24GhanteOnline
February 12, 2025
2 min read

बच्चे हो या बड़े सभी को मेकरोनी Macaroni का स्वाद पसंद आता है, इसके लिए लोग रेस्टोरेंट जाना पसंद करते हैं क्योंकि घर पर वह स्वाद नहीं आ पाता हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप इसे घर पर नहीं बना सकते हैं, एक सही तरीके से बनाई गई मेकरोनी Macaroni आपको होटल जैसा स्वाद दे सकती हैं। आज हम आपके लिए मेकरोनी Macaroni की नायाब Recipe लेकर आए है, जिसकी मदद से आप बाजार से भी बेहतर मेकरोनी Macaroni बना पाएंगे। तो आइये जानते हैं मेकरोनी Macaroni बनाने की Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 1 कप मेकरोनी उबली हुई
- 1 प्याज़
- 1 शिमला मिर्च
- 1 टी स्पून लहसून का पेस्ट
- 1 टी स्पून लाल मिर्च
- 1 टी स्पून तेल
- 1 टी स्पून सॉस
- नमक स्वादानुसार

* बनाने की विधि :

- मेकरोनी (Macaroni) बनाने के लिए सबसे पहले मेकरोनी को उबाल ले और कुछ देर के लिए रख दे।

- अब एक कढ़ाई ले उसमे तेल गरम करे साथ ही उसमे प्याज़ डालकर अच्छे से भून ले। प्याज़ का रंग जब हल्का सुनहेरा हो जाए तो गैस को हल्का कर दे।

- इतना करने के बाद इसमें शिमला मिर्च डाले और उसे भी अच्छे से पका ले और भून ले। अब इसमें लहसून का पेस्ट डाले और अच्छे से मिक्स कर ले।

- अब इस मिश्रण मे टमाटर डाले और सबको एक साथ अच्छे से मिलाए। अब इसमें नमक मिर्च और गरम मसाला डाल दे और अच्छे से मिलाए। कुछ देर इसे ऐसे ही पकाए ताकि सभी सब्ज़िया अच्छे से गल जाए और कच्ची ना रहे।

- जब इतना कर ले और सभी अच्छे से पक जाए तो इसमें उबली हुई मेकरोनी डाले और अच्छे से मिलाए।

- कुछ देर पकने के लिए छोड़ दे इसपर सॉस डाले आपकी गरमा गरम स्वादिष्ट मेकरोनी तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।