24 घण्टे ऑनलाइन

बिना सांचे के ऐसे बनाएं इडली, फटाफट हो जाएगी बनकर तैयार

ब्रेकफास्ट में इडली (Idli) तो लगभग हर किसी को पसंद आती है। लेकिन कुछ लोगों के घरों में इडली का सांचा नही होता। ऐसे में वो लोग कटोरी की मदद से इडली बनाते हैं। लेकिन स्टीमर और सांचे के बिना अक्सर इडली बनाने में काफी सारे…

24GhanteOnline
October 11, 2025
2 min read

ब्रेकफास्ट में इडली (Idli) तो लगभग हर किसी को पसंद आती है। लेकिन कुछ लोगों के घरों में इडली का सांचा नही होता। ऐसे में वो लोग कटोरी की मदद से इडली बनाते हैं। लेकिन स्टीमर और सांचे के बिना अक्सर इडली बनाने में काफी सारे बर्तन गंदे हो जाते हैं और फिर उन सारे बर्तनों को धोने का झंझट हो जाता है। अगर आप फटाफट इडली बिना सांचे और स्टीमर के बनाना चाहती हैं तो इस टिप्स की मदद ले सकती हैं। जिससे बिना ज्यादा किचन में मेस फैले ही फटाफट ढेर सारी इडली बनकर तैयार हो जाएगी।

बिना सांचे या कटोरी के कैसे बनाएं इडली (Idli) 


पुराने समय में जब इडली के सांचे या कटोरी नहीं होती थी। तो बस इस ट्रिक की मदद से ही सारी इडली (Idli) तैयार कर ली जाती है। इसके लिए दो चीजें। कॉटन का कपड़ा और भगोना। बस भगोने में पानी रखकर गर्म करें और पानी में दो से तीन बूंद तेल डाल दें। अब भगोने के मुंह पर कॉटन के कपड़े को बांध दें और ऊपर तेल लग दें। अब इस भगोने को ढंक दें।

ऐसे बनेगी इडली (Idli) 


जब पानी गर्म हो जाएगा और भाप बन जाएगी तो फटाफट कपड़े के ऊपर छोटे-छोटे या बड़े मनचाहे आकार की इडली (Idli)  फैलाएं। छोटी इडलियां एक बार में तीन से चार आसानी से डाली जा सकती है। बस जैसे ही ये पकेंगी बड़ी ही आसानी से कपड़ा छोड़ देंगी।

हर बार थोड़ी मात्रा में तेल लगाकर इडली बनाने से ये कपड़े पर चिपकती नही और किचन में ज्यादा बर्तन गंदे हुए बगैर ही ढेर सारी इडली (Idli)  बनकर तैयार हो जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।