24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह कुकर में बनाएं 'एगलेस केक', बनेगा सॉफ्ट और स्वादिष्ट

केक (Cake) खाना सभी को पसंद होता हैं, खासतौर पर बच्चों को। बाजार का बना केक हानिकारक होता हैं, ऐसे में अगर घर पर ही केक बनाया जाए तो अच्छा रहता हैं। घर पर केक बनाने के लिए माइक्रोवेव या ओवन का इस्तेमाल किया जाता हैं।…

24GhanteOnline
February 13, 2025
3 min read

केक (Cake) खाना सभी को पसंद होता हैं, खासतौर पर बच्चों को। बाजार का बना केक हानिकारक होता हैं, ऐसे में अगर घर पर ही केक बनाया जाए तो अच्छा रहता हैं। घर पर केक बनाने के लिए माइक्रोवेव या ओवन का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुकर में एगलेस केक (Eggless Cake) बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जिसकी मदद से सॉफ्ट और स्वादिष्ट केक बनेगा। तो आइये जानते हैं कुकर में एगलेस केक (Eggless Cake) बनाने की Recipe के बारे में।

एगलेस केक (Eggless Cake) बनाने की सामग्री :

- 2 कप मैदा
- 2 चम्मच बेकिंग पाउडर
- आधा चम्मच बेकिंग सोडा
- 3/4 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 1/4 कप कोको पाउडर
- 1/4 कप पिघला हुआ मक्खन/अनसॉल्टेड बटर
- 5-6 बूंदें वनीला एसेंस
- 3/4 कप पिसी चीनी
- चुटकीभर नमक
- आधा कप सूखे कटे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट)

एगलेस केक (Eggless Cake) बनाने की विधि :

- एगलेस चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, कोको पाउडर, चीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर और सोडा को छलनी में छान लें।
- इसके बाद एक बड़े कटोरे में वनीला एसेंस, मक्खन और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
- फिर मैदे के मिश्रण और कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर चम्मच से राउंड एंड कट करके फेंटें।
- फिर इसमें सूखे मेवे मिलाकर राउंड एड कट करके फेंट लें।
- इस मिश्रण 15-20 मिनट के लिए रख दें। ताकि मैदा अच्छी तरह फूल जाए।
- अब एक बेकिंग ट्रे में पहले बटर लगाकर चिकना कर लें। फिर इसमें अच्छी तरह से मैदा डालकर फैला लें।
- तैयार केक बैटर को बेकिंग ट्रे में डाल दें।
- प्रेशर कुकर को तेज आंच पर 5 मिनट तक गरम कर लें। ध्यान रखें कुकर के ढक्कन की रबड़/लिड और सीटी निकाल लें।
- जब कुकरअच्छे से गरम हो जाए तो बेकिंग ट्रे को इसमें डालकर ढक्कन लगाकर धीमी आंच में 30 मिनट के लिए रख दें। ध्यान रहे कुकर पानी नहीं डालना है।
- तय समय बाद ढक्कन खोलकर कांटे या फिर टूथपिक गड़ाकर केक चेक कर लें। अगर कांटा या टूथपिक एकदम साफ निकलते हैं तो समझिए केक अच्छी तरह पक गया है।
- अगर कांटे में केक के दाने लगे हों तो ढक्कन बंद कर 5-10 मिनट के लिए फिर धीमी आंच पर रखकर पका लें।
- तैयार केक को कुकर से निकाल लें और आइसिंग शुगर से गार्निश कर सर्व करें और खाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।