24 घण्टे ऑनलाइन

बच्चों के लिए घर पर ही बनाए ब्रेड पेस्ट्री, मिलेगा मार्केट जैसा टेस्ट

जब भी वीकेंड आता हैं तो बच्चों को अपने पेरेंट्स से आस होती हैं कि खाने में बाजार से कुछ स्पेशल मंगाया जाएगा या बनाया जाएगा। ऐसे में बच्चों के चहरे पर मुस्कान लाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको ब्रेड पेस्ट्री (Bread…

24GhanteOnline
May 19, 2026
2 min read
बच्चों के लिए घर पर ही बनाए ब्रेड पेस्ट्री, मिलेगा मार्केट जैसा टेस्ट

जब भी वीकेंड आता हैं तो बच्चों को अपने पेरेंट्स से आस होती हैं कि खाने में बाजार से कुछ स्पेशल मंगाया जाएगा या बनाया जाएगा। ऐसे में बच्चों के चहरे पर मुस्कान लाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको ब्रेड पेस्ट्री (Bread Pastry) बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। इस तरह आप इसे घर पर आसानी से बना सकेगी और बच्चों को खुश कर सकेंगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में...

ब्रेड पेस्ट्री (Bread Pastry) बनाने की सामग्री

ब्रेड स्लाइस - 4
रंगीन शूगर बॉल - 2 चम्मच
चीनी - 3 कप
व्हिप क्रीम - 1/3 कप
चेरी - 2
पानी -1/3 कप
चॉकलेट चिप्स - 25-30

bread pastry recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

ब्रेड पेस्ट्री (Bread Pastry) बनाने की विधि

- सबसे पहले फ्रिज में ठंडे बाउल में व्हिप क्रिम को पहले धीरे से 2 मिनट और फिर तेजी से 3 मिनट के लिए फेंट लें।
- अब एक कटोरी में चीनी को अच्छे से गोल कर एक शूगर सिरप बना लें।
- फिर ब्रेड को बीच में से और किनारे में से काट लें।
- ब्रेड को एक ट्रे में रख लें और उसके ऊपर शूगर सिरप अच्छे से लगा लें और फिर क्रीम की एक मोटी लेयर लगाकर उसको अच्छे से तैयार कर लें ।
- ऐसे ही 5 अलग - अलग ब्रेड पर लेयर लगा लें।
- सबसे आखिरी लेयर पर ब्रेड पर दोनों तरफ से क्रीम लगाकर पूरी तरह से कवर कर लें।
- आपकी ब्रेड पेस्ट्री (Bread Pastry)  बनकर तैयार है आप इसे चॉकलेट चिप्स, वेफ्रस से सजाकर सर्व कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।