24 घण्टे ऑनलाइन

मॉनसून में ऐसे करें अचार का रखरखाव

बारिश का मौसम बेहद सुहाना होता है, मगर इसके साथ ही यह मौसम कई सारी परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में सबसे ज्‍यादा चुनौतीपूर्ण कार्य होता है खाने की चीजों को खराब होने से बचाना। दरअसल, उमस के कारण इस मौसम में हर जगह…

24GhanteOnline
August 6, 2025
4 min read

बारिश का मौसम बेहद सुहाना होता है, मगर इसके साथ ही यह मौसम कई सारी परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में सबसे ज्‍यादा चुनौतीपूर्ण कार्य होता है खाने की चीजों को खराब होने से बचाना। दरअसल, उमस के कारण इस मौसम में हर जगह बैक्‍टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में यदि खाने की चीजों को सही तरह से स्‍टोर न किया जाए या उन्‍हें टच करने और सही स्‍थान पर रखने में सावधानी न बरती जाए तो वह बहुत जल्‍दी खराब हो जाती हैं।

वैसे तो खाने-पीने की सभी चीजों को सही तरह से स्‍टोर करना जरूरी होता है, मगर बारिश के मौसम में अगर अचार (Pickles) की देख-रेख सही तरह से न की जाए तो वह बहुत जल्‍दी खराब हो जाता है। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि बारिश के मौसम में अचार (Pickles) को कैसे स्‍टोर करना चाहिए।

अचार (Pickles) छूने से पहले हाथ करें साफ

बारिश के मौसम में अचार (Pickles) को खराब होने से बचाना है तो इस बात का ध्‍यान रखें कि जब भी आप अचार का जार टच करें तो पहले हाथों को साफ कर लें और अच्‍छी तरह से टॉवल से पोछ कर सुखा लें। अगर आप गीले हाथों से अचार को टच करेंगी तो वह खराब हो जाएगा। इतना ही नहीं, अचार को जार से निकालने के लिए हमेशा लकड़ी के चम्‍मच का इस्‍तेमाल करें। अचार निकालने से पहले चम्‍मच को अच्‍छी तरह से सूखे कपड़े से साफ कर लें, साथ ही इस बात का भी ध्‍यान रखें कि जिस चम्‍मच का इस्‍तेमाल आप आम का अचार निकालने के लिए कर रही हैं उसी चम्‍मच से दूसरा कोई अचार न निकालें। अगर आपको उसी चम्‍मच से दूसरा अचार निकालना ही है, तो पहले उस चम्‍मच को अच्छी तरह से साफ़ कर लें और उसके बाद ही अचार को निकालें। बारिश के मौसम में बर्तनों पर भी मॉइश्‍चर आ जाता है, इसलिए बेस्‍ट होगा कि आप हर 2-3 दिन में अचार (Pickles) की बर्नी या जार को साफ और सूखे कपड़े से पोछती रहें।

सही स्‍थान पर रखें अचार (Pickles) 

बारिश के मौसम में घरों में सीलन आने की समस्‍या बढ़ जाती है। अगर आपके घर में भी यह दिक्‍कत आ रही है तो अचार (Pickles) को ऐसे स्‍थान पर रखने से बचें जहां सीलन हो। हमेशा अचार को रूम टेम्परेचर में रखें और ऐसी जगह रखें जहां कम रोशनी हो। आम, मिर्च, गाजर और नींबू का अचार छोड़ कर आप दूसरी तरह के अचार को फ्रिज के अंदर एयर टाइट जार में भर कर भी रख सकती हैं।

जैसे कटहल, गोभी, मूली, बैगन आदि का अचार फ्रिज (फ्रिज में फूड स्टोर करने का सही तरीका जानें) में रखा जाए तो वह जल्‍दी खराब नहीं होता है। इसके साथ ही बारिश के मौसम में जब भी धूप निकले तो 1 से 2 घंटे के लिए अचार को धूप दिखा लें। धूप दिखाने के लिए अचार के जार या बर्नी के मुंह पर सूती कपड़ा बांधें और उसे धूप में रख दें। इससे आपके अचार में फफूंद लगने का डर भी खत्‍म हो जाएगा।

सही बर्तन में रखें अचार (Pickles) 

बहुत सारे घरों में अचार (Pickles) को प्‍लास्टिक या स्‍टील के डिब्‍बे में रख दिया जाता है। मगर यह तरीका बिलकुल भी सही नहीं है, ऐसा करने से अचार में हवा लग सकती हैं। खासतौर पर बारिश के मौसम में अचार को जितना हवा और पानी से बचाएंगे उतनी ही उसकी शेल्‍फ लाइफ भी बढ़ेगी। अचार को हमेशा शीशे के जार या फिर चीनी मिट्टि के बने बर्तनों में रखें। बाजार में यह आपको आसानी से उपलब्‍ध हो जाएंगे। जाहिर है, चीनी मिट्टी के बर्तन एयर टाइट नहीं होते हैं, ऐसे में आप जिस चीनी मिट्टी के बर्तन में अचार रख रही हैं उसके मुंह पर सूती कपड़ा बांध दीजिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।