24 घण्टे ऑनलाइन

कोहरे में इन जरूरी बातों की अनदेखी से हो सकता है हादसा, ऐसे करें सेफ ड्राइविंग

चारों ओर घना कोहरा (Fog) छाया हुआ है जिस वजह से सड़क पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा. विजिबिलिटी बहुत ही कम हो गई है जिस कारण ड्राइव करना भी काफी मुश्किल हो गया है और जीरो विजिबिलिटी की वजह से हर साल सड़क हादसे का भी खतरा बढ़…

24GhanteOnline
December 15, 2025
2 min read

चारों ओर घना कोहरा (Fog) छाया हुआ है जिस वजह से सड़क पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा. विजिबिलिटी बहुत ही कम हो गई है जिस कारण ड्राइव करना भी काफी मुश्किल हो गया है और जीरो विजिबिलिटी की वजह से हर साल सड़क हादसे का भी खतरा बढ़ जाता है. कुछ जरूरी बातें हैं जिन्हें अगर आप ध्यान रखें और इन बातों की अनदेखी न करें तो आप सेफ ड्राइव कर, हादसे से खुद को और दूसरों को बचा सकते हैं.

ऐसे रखें Windshield को साफ


कोहरे (Fog) में गाड़ी के विंडशील्ड पर मिस्ट जमने लगती है जिससे ड्राइव करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है लेकिन इस परेशानी से बचने के लिए आप 1 नंबर पर कुछ मिनटों के लिए एसी चला दें. एसी चलाने से कार के विंडशील्ड से मिस्ट उड़ जाएगी और ग्लास क्लियर हो जाएगा और आप सड़क पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे.

Reflector Tape का यूज


सेफ ड्राइविंग के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप डिग्गी के नीचे रिफ्लेक्टर टैप लगाएं, टैप का ये फायदा होता है कि ये चमकती है जिससे पीछे आने वाली गाड़ी को पता रहेगा कि आगे कोई कार चल रही है. आगे चल रही गाड़ी का पता रहेगा तो पीछे आ रही कार का ड्राइवर भी सेफ ड्राइव कर पाएगा.

Defogger का करें यूज


ऑटो कंपनियां अब ज्यादातर मॉडल्स में लोगों की सेफ्टी के लिए डीफॉगर (Defogger) देने लगी हैं, हालांकि सभी मॉडल्स में ये फीचर नहीं मिलता है. गाड़ी के पिछले शीशे पर जो लाइनें नजर आती हैं, उसका मतलब ये होता है कि उस गाड़ी में डीफॉगर की सुविधा दी गई है. गाड़ी चलाते वक्त बस डीफॉगर का बटन दबाएं और फिर कुछ ही मिनटों में आप देखेंगे कि रियर शीशा भी बिल्कुल साफ हो जाएगा.

Parking Lights हैं जरूरी


कोहरे (Fog) में कार चलाते वक्त पार्किंग लाइट्स का इस्तेमाल जरूर करें क्योंकि लाइट को ऑन करने से पता रहता है कि आगे कोई गाड़ी चल रही है. जैसे ही आप लाइट ऑन करते हैं वैसे ही आगे और पीछे दिए इंडिकेटर ऑन हो जाते हैं.

Car Driving Tips: ये गलतियां पड़ेंगी भारी


तेज स्पीड में गाड़ी चलाना

आगे चल रहे वाहन से कम दूरी रखना

सड़क के किनारे या बीच में अचानक रुक जाना

ओवरटेकिंग की कोशिश करना

बिना इंडिकेटर दिए अचानक लेन बदल लेना

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।