बोरिंग रिंगटोन को कहें अलविदा! Android और iPhone में ऐसे सेट करें नई धुन
फोन की रिंगटोन (Ringtone) सिर्फ कॉल अलर्ट नहीं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी भी दिखाती है. कई यूजर्स आज भी डिफॉल्ट रिंगटोन पर ही अटके रहते हैं, वहीं कई लोगों को फोन में मिलने वाली रिंगटोन पसंद नहीं जाती. जबकि Android और iOS…
फोन की रिंगटोन (Ringtone) सिर्फ कॉल अलर्ट नहीं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी भी दिखाती है. कई यूजर्स आज भी डिफॉल्ट रिंगटोन पर ही अटके रहते हैं, वहीं कई लोगों को फोन में मिलने वाली रिंगटोन पसंद नहीं जाती. जबकि Android और iOS दोनों में इसे बदलना बेहद आसान है. सही सेटिंग पता न होने के कारण लोग इस फीचर का पूरा फायदा नहीं उठा पाते. यहां हम आपको Android और iPhone दोनों फोन में रिंगटोन बदलने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.
Android फोन में रिंगटोन (Ringtone) बदलने का तरीका
एंड्रॉइड स्मार्टफोन में रिंगटोन (Ringtone) बदलने के लिए सबसे पहले Settings ऐप में जाना होता है. यहां Sound या Sound & Vibration का विकल्प मिलता है, जहां से Phone Ringtone को चुना जा सकता है. यहां आप अपनी पसंद की रिंगटोन को सेट कर सकते हैं. इसके अलावा आपको डिफॉल्ट टोन के अलावा अपनी डाउनलोड की गई MP3 फाइल भी सिलेक्ट करने की सुविधा मिलती है.
Android में अपनी पसंद का गाना रिंगटोन (Ringtone) कैसे बनाएं
अगर आप किसी खास गाने को रिंगटोन बनाना चाहते हैं तो Android इसमें पूरी आजादी देता है. फोन की File Manager या Ringtone सेटिंग में जाकर ऑडियो फाइल को रिंगटोन के तौर पर सेट किया जा सकता है. कई फोन में Add Ringtone या Plus आइकन का ऑप्शन मिलता है, जिससे सीधे म्यूजिक फाइल से ट्यून चुनी जा सकती है. इसके बाद वही गाना आपकी कॉल रिंगटोन बन जाता है. आप अपनी पसंद की ट्यून को इंटरनेट से फ्री में डाउनलोड भी कर सकते हैं.
iPhone में रिंगटोन (Ringtone) बदलने का आसान प्रोसेस
iPhone में रिंगटोन बदलने के लिए Settings में जाकर Sounds & Haptics ऑप्शन में जाना होता है. यहां Ringtone सेक्शन में Apple की डिफॉल्ट टोन लिस्ट दिखाई देती है, जिनमें से कोई भी चुनी जा सकती है. चुनी गई रिंगटोन तुरंत सेव हो जाती है और अलग से किसी बटन को दबाने की जरूरत नहीं होती. iOS में रिंगटोन बदलने का तरीका सिंपल है, लेकिन ऑप्शन सीमित होते हैं.
iPhone में कस्टम रिंगटोन (Ringtone) सेट करने का तरीका
अगर iPhone में अपनी पसंद का गाना रिंगटोन (Ringtone) बनाना है तो इसके लिए GarageBand या iTunes जैसे टूल की जरूरत पड़ती है. Apple सीधे MP3 फाइल को रिंगटोन बनाने की अनुमति नहीं देता. गाने को 30 सेकंड की टोन में बदलकर उसे रिंगटोन फॉर्मेट में सेव करना होता है. प्रोसेस थोड़ा लंबा है, लेकिन एक बार सेट होने के बाद वही ट्यून हर कॉल पर बजती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
