24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में कार में AC बंद रखने से इतना पैसा बचा सकते आप, ये है कैलकुलेशन

गर्मी के दिनों में कार का एसी (Car AC) चलाते ही माइलेज बुरी तरह प्रभावित होता है लेकिन अब सर्दियां आ चुकी हैं और कार में एसी चलाना बंद हो चुका है. इसका सीधा और सबसे बड़ा फायदा यह है कि ईंधन की खपत में भारी कमी आती है,…

24GhanteOnline
November 26, 2025
3 min read

गर्मी के दिनों में कार का एसी (Car AC) चलाते ही माइलेज बुरी तरह प्रभावित होता है लेकिन अब सर्दियां आ चुकी हैं और कार में एसी चलाना बंद हो चुका है. इसका सीधा और सबसे बड़ा फायदा यह है कि ईंधन की खपत में भारी कमी आती है, जिसका मतलब है पैसों की बचत पर क्या आपने कभी सोचा है कि बचत कितने की होती है? सर्दियों में गाड़ी का एसी इस्तेमाल न करने से आप एक महीने में कितने पैसे बचा सकते हैं? गाड़ी चलाने वाले हर व्यक्ति को इस सवाल का जवाब पता होना चाहिए.

इसका सीधा हिसाब लगा पाना तो थोड़ा मुश्किल है क्योंकि ये कई कारणों पर निर्भर करता है, लेकिन आइए आपको अनुमानित कैलकुलेशन के जरिए समझाते हैं कि एक महीन में पैसों की कितनी बचत हो सकती है.

AC के इस्तेमाल से कार के इंजन पर अतिरिक्त लोड पड़ता है, जिससे ईंधन (पेट्रोल/डीजल) की ज्यादा खपत होती है. GoDigit की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, गर्मियों में जब एसी को मैक्सिमम सेटिंग पर लगातार चलाया जाता है तो माइलेज लगभग 30 फीसदी तक गिर जाती है. उदाहरण के जरिए समझाया गया है कि एसी (Car AC) चलाने के बाद फुल टैंक में गाड़ी 500 किलोमीटर अगर चलती है तो बिना एसी के साथ फुल टैंक में 600 से 625 किलोमीटर तक गाड़ी चल जाती है.

ये है पूरा कैलकुलेशन


मान लीजिए आपकी गाड़ी एक लीटर में 15 किलोमीटर का माइलेज देती है और AC चलाने पर माइलेज 30 फीसदी कम के हिसाब से माइलेज लगभग 10.5 kmpl हो जाती है. आप एक महीने में अगर लगभग 300 किलोमीटर कार चलाते हैं और एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए प्रति लीटर है.

AC Off: रनिंग 300 किलोमीटर (प्रति माह) को अगर आप गाड़ी के माइलेज (15 किलोमीटर) से डिवाइड करेंगे तो आपको पता चलेगा कि 300 किलोमीटर के लिए कितने का पेट्रोल इस्तेमाल होगा, लगभग 20 लीटर पेट्रोल. अब 20 लीटर पेट्रोल को 94.77 (पेट्रोल प्राइस) से मल्टीप्लाई करें 1895.40 रुपए. इसका मतलब ये है कि एसी बंद होने के बाद 300 किलोमीटर गाड़ी चलाने पर लगभग 1895 रुपए का पेट्रोल यूज होगा.

AC चालू होने पर (30 फीसदी कम): 300 किलोमीटर रनिंग को अब आपको 10.5 किलोमीटर से डिवाइड करना है, लगभग 28.57 लीटर पेट्रोल की जरूरत होगी. 28.57 लीटर को 94.77 लीटर से मल्टीप्लाई कीजिए, इससे आपको पता चलेगा कि गर्मी के सीजन में 300 किलोमीटर कार चलाने पर आप हर महीने कितने का पेट्रोल यूज करते हैं. मल्टीप्लाई करने पर आपको जवाब मिलेगा 2707.71 रुपए.

अंतर: 2707.71 रुपए (एसी चलाने के बाद)-(माइनस) 1895 (बिना एसी चलाए)= 812.71 रुपए की मासिक बचत. बचत कितनी होगी, यह कई बातों पर निर्भर है जैसे कि ड्राइविंग का स्टाइल और
टेंपरेचर की सेटिंग आदि.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…