24 घण्टे ऑनलाइन

सूजी आंखें, लाल चेहरा… संत प्रेमानंद का हाल देख इमोशनल हुए भक्त; सामने आया वीडियो

मथुरा। प्रेमानंद जी महाराज (Premananda Maharaj) आज आध्यात्मिक दुनिया में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश से लेकर विदेश तक के लोग वृंदावन के मशहूर संत महाराज से मिलने पहुंचते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वे…

24GhanteOnline
October 7, 2025
2 min read

मथुरा। प्रेमानंद जी महाराज (Premananda Maharaj) आज आध्यात्मिक दुनिया में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश से लेकर विदेश तक के लोग वृंदावन के मशहूर संत महाराज से मिलने पहुंचते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वे अपने सत्संग के माध्यम से लोगों को सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन का ज्ञान देते हैं।

अक्सर, प्रेमानंद महाराज (Premananda Maharaj) से सत्संग के बाद श्रद्धालु अपनी तमाम तरह की समस्याओं को लेकर सवाल पूछते हैं, जिसका संत बहुत सहज तरीके से उत्तर देते हैं। मगर, अभी संत का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। उनकी नियमित पदयात्रा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। इससे लाखों भक्त निराश और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता में हैं। हालांकि, उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम bhajanmarg_official पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। उसमें संत की हालत देख भक्त इमोशनल हो गए।


 











View this post on Instagram






















 

A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)



ये अभ्यास नहीं छूटता…


वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज (Premananda Maharaj) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य तो ठीक नहीं है। उनकी आंखें खुल नहीं रही हैं। चेहरा लाल और होंठ सूजे हुए दिखाई दे रहे हैं। आवाज भी कंपकंपा रही है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी वह प्रवचन करने के लिए देर रात बैठे। उन्होंने कहा कि यह हमारा अभ्यास बन चुका है। हम कितने भी कष्ट में क्यों ना हों ये अभ्यास नहीं छूटता? वह आगे कहते हैं कि जब तक वह अपने आराध्य को याद नहीं कर लेते उन्हें चैन नहीं पड़ता है। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि ईश्वर आपका श्रम देखकर खुश होते हैं कामचोरी से नहीं। जब ईश्वर आपका श्रम देखते हैं तभी वह हाथ पकड़ते हैं।

वीडियो देख भक्त हुए भावुक


बता दें कि प्रेमानंद महाराज (Premananda Maharaj) को ऐसी स्थिति में भी प्रवचन करता देख उनके भक्त भावुक हो उठे। कमेंट में एक यूजर ने लिखा कि प्रेमानंद महाराज (Premananda Maharaj) जी आपको अभी आराम की जरूरत है और आप अभी से ही प्रवचन करने लगे। आपकी स्थिति ठीक नहीं लग रही। वहीं दूसरे ने लिखा कि आपको ऐसी स्थिति में देखकर बहुत दुख हो रहा है। वहीं तीसरे शख्स ने लिखा कि ईश्वर आपको जल्द स्वस्थ करें। आपको ऐसी दशा में हम देख नहीं सकते।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।