24 घण्टे ऑनलाइन

भीषण सड़क हादसा: कंटेनर और बस आपस में टकराए, 8 की जिंदा जलकर मौत

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर गुरुवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। यह भीषण हादसा नवले ब्रिज के पास हुआ, जहां दो कंटेनर, एक मिनी बस और 3 से 4 कारें आपस में टकरा गईं। हादसे (Accident) के बाद…

24GhanteOnline
November 13, 2025
2 min read

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर गुरुवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। यह भीषण हादसा नवले ब्रिज के पास हुआ, जहां दो कंटेनर, एक मिनी बस और 3 से 4 कारें आपस में टकरा गईं। हादसे (Accident) के बाद वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है।

हादसे (Accident) की जानकारी मिलते ही पुणे फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। हादसा शाम के व्यस्त समय में हुआ, जिसके कारण पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

गुरुवार शाम 3 से 4 कारें, एक बस और दो कंटेनर आपस में टकरा गए, जिसके बाद आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि कुछ वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को पास के ससून और नवले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

इस भीषण सड़क हादसे (Accident) में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो कंटेनर, एक बस और 3-4 कारों के आपस में टकराने के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिसे देख हम लोग डर गए।

पुणे फायर ब्रिगेड ने बताया कि अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। जलते वाहनों में और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अब तक आठ लोगों की मौत हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।