मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू ट्रेलर ने 20 गाड़ियों को मारी टक्कर; 4 की मौत
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ( Mumbai-Pune Expressway) पर भीषण हादसा (Accident) हुआ है। एक बेकाबू ट्रेलर के ब्रेक फेल होने के बाद हुई दुर्घटना में 20 गाड़ियों को टक्कर मारी है। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर भारी जाम लग गया।…
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ( Mumbai-Pune Expressway) पर भीषण हादसा (Accident) हुआ है। एक बेकाबू ट्रेलर के ब्रेक फेल होने के बाद हुई दुर्घटना में 20 गाड़ियों को टक्कर मारी है। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर भारी जाम लग गया। भारी यातायात के कारण वाहनों की लंबी कतारें 5 किलोमीटर तक दिखाई दी। ट्रेलर की टक्कर इतनी तेज थी कि करीब तीन गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कई अन्य गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है और कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ( Mumbai-Pune Expressway) सबसे व्यस्त एक्सप्रेसवे है। वीकेंड होने की वजह से गाड़ियों का भारी दबाव था, इस बीच हादसा हो जाने से गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। खोपोली इलाके के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, नवनिर्मित सुरंग के पास लगभग 20 गाड़ियों को बेकाबू ट्रेलर ने टक्कर मारी। यह हादसा नई सुरंग और फूडमॉल होटल के बीच हुआ। हालांकि, इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और हादसे के बाद गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
दुर्घटना लोनावला खंडाला घाट से मुंबई जाने वाली लेन पर उतरते समय एक ट्रेलर के ब्रेक फेल होने से हुई। अनियंत्रित ट्रेलर ने अपने आगे चल रही कई गाड़ियों और ट्रकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
हादसे के बाद इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। हादसे के बाद फंसे लोगों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए पुलिस यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव कर रही है। खोपोली पुलिस और स्थानीय राहत और बचाव टीम मौके पर मौजूद है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
