31 दिन में रिकॉर्ड बिक्री! कंपनी ने बेच डाले 4.46 लाख बाइक-स्कूटर
भारतीय दोपहिया मार्केट में होंडा (Honda) एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करने में सफल रही है. दिसंबर 2025 में कंपनी ने घरेलू मार्केट और निर्यात मिलाकर कुल 4.46 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर बेच दिए. ये आंकड़ा पिछले साल की…

भारतीय दोपहिया मार्केट में होंडा (Honda) एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करने में सफल रही है. दिसंबर 2025 में कंपनी ने घरेलू मार्केट और निर्यात मिलाकर कुल 4.46 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर बेच दिए. ये आंकड़ा पिछले साल की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत से ज्यादा है. जो बताता है कि ग्राहकों के बीच होंडा के स्कूटर और मोटरसाइकिल की मांग लगातार बढ़ रही है.
घरेलू मार्केट में मांग बढ़ी
घरेलू मार्केट की बात करें तो दिसंबर में करीब 3.92 लाख ग्राहकों ने होंडा (Honda) के टू-व्हीलर खरीदे. ये सेल एक साल पहले की तुलना में करीब 44 प्रतिशत ज्यादा है. खास बात ये है कि शहरों के साथ-साथ गांव के इलाकों में भी होंडा की पहुंच मजबूत बनी हुई है. एक्टिवा जैसै-स्कूटर और शाइन, एसपी 125 जैसी बाइक्स रोजाना की जरूरतों के लिए भरोसेमंद ऑप्शन मानी जाती हैं. जिसके कारण इनकी डिमांड स्थिर बनी हुई है.
बढ़ गया एक्सपोर्ट
निर्यात के मामले में भी होंडा (Honda) ने अच्छा परफॉर्मेंस किया है. दिसंबर 2025 में कंपनी ने 53 हजार से ज्यादा यूनिट्स विदेश भेजी, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दिखाता है. एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में होंडा की किफायती और टिकाऊ बाइक्स की मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है. जिससे कंपनी को ग्लोबल लेवल पर भी फायदा मिला है.
हालांकि, अगर मंथली बेस्ड पर तुलना करें तो इसमें तस्वीर थोड़ी अलग है. नवंबर 2025 की तुलना में दिसंबर में सेल में गिरावट दर्ज की गई. इसकी एक बड़ी वजह त्योहारों का सीजन खत्म होना और साल के अंत में ग्राहकों का खरीदारी टालना माना जा रहा है.इसके अलावा, कई लोग नए साल में लॉन्च होने वाले नए मॉडल्स और ऑफर्स का इंतजार भी करते हैं, जिससे दिसंबर में थोड़ी सुस्ती देखने को मिलती है.
ग्रोथ और तेज हो सकती है
कुल मिलाकर, सालाना आधार पर होंडा (Honda) का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है. बढ़ती बिक्री ये संकेत देती है कि कंपनी की रणनीति, प्रोडक्ट लाइनअप और भरोसेमंद ब्रांड इमेज ग्राहकों को लगातार आकर्षित कर रही है. आने वाले महीनों में अगर नए मॉडल्स और बेहतर ऑफर्स आते हैं, तो होंडा की ये ग्रोथ और तेज हो सकती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
