2026 में Honda का मास्टर प्लान! City और Elevate के फीचर्स होंगे पहले से ज्यादा दमदार
Honda ने भारतीय बाजार के लिए एक शानदार प्लान पेश किया है, जिसके तहत 2030 तक 10 नए प्रोडक्ट किए जाएंगे. जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी एसयूवी सेगमेंट पर विशेष ध्यान दे रही है और सात नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके…
Honda ने भारतीय बाजार के लिए एक शानदार प्लान पेश किया है, जिसके तहत 2030 तक 10 नए प्रोडक्ट किए जाएंगे. जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी एसयूवी सेगमेंट पर विशेष ध्यान दे रही है और सात नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके अलावा, चुनिंदा वैश्विक प्रोडक्ट और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) भी लॉन्च किए जाएंगे. 2026 में, होंडा कार्स इंडिया अपने दो लोकप्रिय मॉडलों – सिटी सेडान और एलिवेट एसयूवी – को मिड-लाइफ अपडेट देगी. दोनों मॉडलों के 2026 के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है.
नई 2026 होंडा सिटी (Honda City) फेसलिफ्ट
होंडा सिटी (Honda City) फिलहाल अपनी पांचवीं जनरेशन में है और 2026 में इसे दूसरा मिडलाइफ अपडेट मिलने वाला है. मिड साइज सेडान सेगमेंट में ये हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस को टक्कर देती रहेगी. अपडेटेड मॉडल में वैश्विक होंडा एसयूवी और नई सिविक से डिजाइन एलिमेंट्स लिए जाने की उम्मीद है. इसमें नया ग्रिल, संशोधित फ्रंट और रियर बंपर, रीडिज़ाइन किए गए एलईडी हैडलाइट्स और नए एलईडी टेल लाइट्स हो सकते हैं.
केबिन के अंदर भी मामूली बदलाव की उम्मीद है. इंजन की बात करें तो नई 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट में मौजूदा 119bhp, 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ-साथ e:HEV पावरट्रेन ऑप्शन भी बरकरार रहने की संभावना है.
नई 2026 होंडा एलिवेट (Honda Elevate) फेसलिफ्ट
होंडा एलिवेट को पहली बार 2023 में लॉन्च किया गया था और अगले साल इसका पहला फेसलिफ्ट वर्जन आने वाला है. फिलहाल आधिकारिक जानकारी अभी नहीं है, लेकिन अपडेटेड वर्जन में आगे और पीछे के हिस्से में मामूली डिज़ाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अंदर की तरफ, एसयूवी में अतिरिक्त फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जबकि केबिन का लेआउट पहले जैसा ही रहेगा.
नई 2026 होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में वही 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा, जो 121 बीएचपी की अधिकतम पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों विकल्प पहले की तरह ही उपलब्ध होंगे. इसके आकार में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है; हालांकि, होंडा एक्सटीरियर में कलर ऑप्शन पेश कर सकती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
