दिसंबर में कार खरीदने का शानदार मौका! Honda दे रही है बंपर डिस्काउंट
Honda Cars India ने भी दिसंबर 2025 में साल के आखिरी ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. कई कंपनियों की तरह Honda भी अपने सभी पैसेंजर वाहनों पर बेहतरीन डिस्काउंट दे रही है. यह ऑफर पूरे महीने लागू रहेंगे. कंपनी इस समय भारत में कुल…
Honda Cars India ने भी दिसंबर 2025 में साल के आखिरी ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. कई कंपनियों की तरह Honda भी अपने सभी पैसेंजर वाहनों पर बेहतरीन डिस्काउंट दे रही है. यह ऑफर पूरे महीने लागू रहेंगे. कंपनी इस समय भारत में कुल पांच कारें बेच रही है. सेकंड-जेन Amaze, थर्ड-जेन Amaze, Honda City, सिटी e:HEV हाइब्रिड और Elevate. इन सभी पर साल खत्म होने से पहले अलग-अलग मॉडल के अनुसार छूट मिल रही है. हालांकि डिस्काउंट कितना मिलेगा, यह मॉडल और डीलर की उपलब्धता पर निर्भर करेगा. अगर आप दिसंबर में Honda कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां जल्दी से जान लीजिए कौन-सी कार पर कितना फायदा मिल रहा है.
Honda कारों पर ₹1.76 लाख तक का फायदा
मॉडल साल-अंत छूट कीमत (एक्स-शोरूम)
सेकंड-जेन Honda Amaze ₹98,000 तक ₹5.99 लाख
थर्ड-जेन Honda Amaze ₹87,000 तक ₹7.40 लाख, ₹9.21 लाख
Honda City ₹1.57 लाख तक ₹11.95 लाख, ₹14.86 लाख
Honda City e:HEV 7 साल की वारंटी कम कीमत पर ₹19.48 लाख
Honda Elevate ₹1.76 लाख तक ₹10.99 लाख , ₹15.29 लाख
सेकंड-जेन Honda Amaze
तीसरी पीढ़ी के लॉन्च होने के बाद भी कंपनी सेकंड-जेन Amaze बेच रही है. इसवर 98,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है. यह सिर्फ S बेस वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 5.99 रुपए लाख है.
थर्ड-जेन Honda Amaze
इस नई Amaze पर भी 87,000 रुपए तक की छूट मिल रही है. यह V, VX और ZX वेरिएंट में आती है और 7.40 लाख रुपए से 9.21 लाख रुपए तक की कीमत में उपलब्ध है. Dzire और Aura इसकी मुख्य टक्कर में हैं.
Honda City
भारत की सबसे पसंद की जाने वाली सेडान Honda City पर 1.57 लाख रुपए तक की भारी छूट मिल रही है. यह SV, V, VX और ZX वेरिएंट में आती है. कीमत 11.95 लाख रुपए से 14.86 लाख रुपए के बीच है.
Honda City e:HEV
इस हाइब्रिड मॉडल पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन कंपनी 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी कम कीमत में दे रही है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.48 लाख रुपए है.
Honda Elevate
Honda की एकमात्र SUV Elevate पर सबसे ज्यादा फायदा 1.76 लाख रुपए तक मिल रहा है. इसकी कीमत 10.99 लाख रुपए से 15.29 लाख रुपए है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
