24 घण्टे ऑनलाइन

Maruti और Hyundai की बढ़ सकती है टेंशन, आने वाली ये धांसू गाड़ियां

होंडा (Honda ) ने भारतीय बाजार के लिए एक बड़ा प्लान घोषित किया है, जिसमें 2030 तक 10 नई गाड़ियां लॉन्च करने की योजना शामिल है. जापानी कार निर्माता का SUV सेगमेंट पर खास फोकस है और इसके तहत 7 नई SUV मॉडल पाइपलाइन में…

24GhanteOnline
December 25, 2025
2 min read

होंडा (Honda ) ने भारतीय बाजार के लिए एक बड़ा प्लान घोषित किया है, जिसमें 2030 तक 10 नई गाड़ियां लॉन्च करने की योजना शामिल है. जापानी कार निर्माता का SUV सेगमेंट पर खास फोकस है और इसके तहत 7 नई SUV मॉडल पाइपलाइन में हैं. इसके अलावा कुछ ग्लोबल मॉडल और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) भी लॉन्च किए जाएंगे. 2026 में होंडा अपनी दो पॉपुलर गाड़ियां City सेडान और Elevate SUV को भी अपडेट करेगी. दोनों फेसलिफ्ट्स के 2026 की दूसरी छमाही में आने की उम्मीद है.

नई 2026 Honda City फेसलिफ्ट


होंडा सिटी इस समय 5वीं जनरेशन में है और 2026 में इसे दूसरा मिड-लाइफ अपडेट मिलने वाला है. मिडसाइज़ सेडान सेगमेंट में यह Hyundai Verna, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus को टक्कर देती रहेगी. अपडेटेड मॉडल में ग्लोबल Honda SUV और नई Civic से लिए गए डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं. इसमें नई डिजाइन वाली ग्रिल, फ्रंट और रियर बंपर में बदलाव, रीडिजाइन किए गए LED हेडलैंप और नई LED टेललैंप मिलने की संभावना है.

होंडा सिटी का इंटीरियर


होंडा सिटी के अंदर बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. मैकेनिकल तौर पर 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन (119bhp) बना रहेगा. इसके साथ e:HEV हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी जारी रहने की संभावना है.

नई 2026 Honda Elevate फेसलिफ्ट


2023 में लॉन्च होने वाली होंडा एलिवेट पहली बार फेसलिफ्ट मॉडल में आएगी. फिलहाल कंपनी ने इसके आधिकारिक डिटेल्स नहीं बताए हैं, लेकिन अपडेटेड वर्जन में फ्रंट और रियर में हल्के डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अंदर की तरफ SUV में कुछ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जबकि केबिन लेआउट वही रहेगा. इंजन की बात करें तो एलिवेट फेसलिफ्ट में वही 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क देता है.इसके डायमेंशन में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन होंडा इसमें नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन पेश कर सकती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…