24 घण्टे ऑनलाइन

बच्चों के लिए बनाए एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज, स्वाद ऐसा जो दिल में बस जाए

बच्चे हो या बड़े सभी को बिस्किट या कुकीज का शौक तो होता ही हैं जिसे लोग बाजार से लेकर आते हैं। बाजार में मिलने वाली अधिकतर कुकीज को बनाने में अंडे का इस्तेमाल होता हैं जिस वजह से कई लोग इन्हें लेने से कतराते हैं। अगर…

24GhanteOnline
May 14, 2026
3 min read

बच्चे हो या बड़े सभी को बिस्किट या कुकीज का शौक तो होता ही हैं जिसे लोग बाजार से लेकर आते हैं। बाजार में मिलने वाली अधिकतर कुकीज को बनाने में अंडे का इस्तेमाल होता हैं जिस वजह से कई लोग इन्हें लेने से कतराते हैं। अगर आपके सामने भी ऐसी समस्या आ रही हैं तो आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बिना अंडे की चॉकलेट चिप कुकीज (Chocolate Chip Cookies) बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

चॉकलेट चिप कुकीज (Chocolate Chip Cookies) बनाने की सामग्री

- मक्खन ½ कप
- शक्कर ¼ कप
- मैदा 1 कप
- चॉकलेट चिप्स ¾ कप
- बेकिंग पाउडर ½ छोटा चम्मच
- वेनिला एसेन्स ½ छोटा चम्मच
- पानी लगभग 2 बड़ा चम्मच

 

चॉकलेट चिप कुकीज (Chocolate Chip Cookies) बनाने की विधि

पार्चमेंट पेपर जो कि बटर पेपर के जैसा होता है उसे कुकीज ट्रे पर लगाएँ और ट्रे को अलग रखें। ओवेन को 330°F पर गरम करें। एक कटोरे में शक्कर और मक्खन लें। मक्खन ना एकदम कड़ा हो और ना ही पिघला हुआ। अब इसको हेंड ब्लेंडर की मदद से अच्छे से फेट लें।

लगभग दो मिनट में यह एकदम हल्का और फ्लफी हो जाएगा। अगर आप हाथ से इसको फेट रहे हैं तो ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया में 15-20 मिनट का समय लग जाता है। याद रखिए कि फेटने का काम हमेशा एक ही दिशा में करें। अब इसमें वेनिला एसेन्स डालें और कुछ और देर के लिए फेटें।

एक दूसरे बोल में मैदा और बेकिंग पाउडर को अच्छे से मिला लें। अब मैदा और बेकिंग पाउडर को थोड़ा-थोड़ा करके मक्खन की क्रीम में डालिए और मिलाते रहिए। आप चाहें तो हेंड ब्लेंडर से भी मिला सकते हैं। अगर मिश्रण बहुत सूखा है तो 2 चम्मच पानी डाल लीजिए। अब आपके पास मुलायम गुथा आटे जैसा मिश्रण होना चाहिए। अब इस आटे में चॉकॅलेट चिप्स डालें और अच्छे से मिलाएँ। अब इस आटे को 24 बराबर भागों में बाटे।

अब एक लोई को हाथ चिकना करके लें धीरे से दबाएँ, फिर ट्रे में रखें। इसी तरह से सभी लोई को ट्रे पर सेट करें। ध्यान रखें कि दो कुकीज के बीच में लगभग 2 इंच की दूरी हो, जिससे बेक होने के समय बढ़ने के लिए हर कुकी के पास उपयुक्त स्थान रहे।

बेकिंग ट्रे को पहले से गरम करे ओवेन में रखें 20-22 मिनट तक। 330°F पर कुकीज को बेक करें, या फिर सुनहरा होने तक। कुकीज Chocolate Chip Cookies को ठंडा करके डब्बे में रखें या फिर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।