24 घण्टे ऑनलाइन

इन घेरलू नुस्खों से दूर करें मुहांसे

आज के समय में बहुत से लड़के – लड़कियां एक बात से बहुत परेशान होते है और वह है चेहरे पर कील – मुंहासो (Pimples) का होना। जवानी की देहलीज़ पर कदम रखते ही पिंपल्स याने मुहासे प्रकट होते है। इस के पीछे मुख्या कारण है की शरीर…

24GhanteOnline
May 31, 2026
3 min read

आज के समय में बहुत से लड़के – लड़कियां एक बात से बहुत परेशान होते है और वह है चेहरे पर कील – मुंहासो (Pimples) का होना। जवानी की देहलीज़ पर कदम रखते ही पिंपल्स याने मुहासे प्रकट होते है। इस के पीछे मुख्या कारण है की शरीर में होरमोन्स का निर्माण होने लगता है और इस के कारण त्वचा में तेल उत्पन्न होने लगता है जो मेल के साथ मिल के छिद्र को बंद कर देते है। परिणाम यह होता है की छिद्र के अन्दर बैक्टीरिया का फैलाव होता है और त्वचा पर मुहासे निकल आते है। किसी के भी चेहरे पर दाग – धब्बे अच्छे नहीं लगते और इससे एक खुबसूरत चेहरा भी बदसूरत नजर आने लग जाता है। अगर दाग धब्बे और मुहासे आपके चेहरे की सुन्दरता को कम कर रहे है तो कॉस्मेटिक्स पर पेसे खर्च करने के बजाय ये घरेलू नुस्खे मददगार हो सकते हैं।

* बेकिंग सोडा :

बेकिंग सोडा त्वचा के रोम छिद्र को खोलता है। हफ्ते मे 1 या 2 बार एक चमच बेकिंग सोडा मे पानी मिलाकर मुहासों (Pimples) पर लगाये और पांच से दस मिनट तक सुखाने के बाद धो ले।

* टूथपेस्ट :

अपने मुहाँसे पर थोडा सा सिलिका युक्त टूथपेस्ट लगा कर रात भर के लिए छोड़ दें यह मुहाँसे का आकार और उसकी लालिमा दोनों को कम कर देता है। ऐसे टूथपेस्ट का चयन न करें जिसमे सोडियम लौरेल सल्फेट हो क्योंकि यह त्वचा में जलन पैदा करता है।

* मेथी का प्रयोग :

मेथी हमारे चेहरे को साफ़ रखने में सहायक होती है। यह दाग – धब्बे हटाने काफी सहायता करती है। मेथी के पत्तो का या मेथी के बीजो को उबालकर आप इनका पेस्ट बना सकते है और जहाँ आपके पिम्प्लेस निकले है वहां पर उपयोग कर सकते है। इसके पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट लगाये रखे और फिर पानी से धो ले।

* ओट्स :

ओट्स की सहायता से आप चेहरे के लिए पैक बना सकते है। ओट्स मे नींबू और शहद को मिलाकर इसका पेस्ट बना कर चेहरे को हल्के हाथ से मसाज करे तथा इसे 10 मिनट मे गर्म सुहाते पानी से धो ले।

* चन्दन का पेस्ट :

भारत में पवित्र मौकों पर चन्दन का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रभाव काफी अच्छा और शान्ति प्रदान करने वाला होता है। अगर आपको खूबसूरत और बेदाग़ त्वचा प्राप्त करनी है तो चन्दन का प्रयोग सबसे उत्तम होता है। सोने जाने से पहले चेहरे के प्रभावित भाग पर चन्दन के पेस्ट का प्रयोग करें। इसका प्राकृतिक प्रभाव आपके नींद में होने के दौरान अपना काम करता रहेगा। सुबह उठकर आप पाएंगे कि आपके चेहरे का मुहांसा गायब हो गया है।

* पुदीने का इस्तेमाल :

अपने चेहरे से दाग और धब्बो को दूर करने के लिए आप पुदीने का इस्तेमाल कर सकते है। पुदीने में काफी मात्रा में मेंथॉल होता है जो आपके मुंहासो में जलन को कम कर देता है। आप पुदीने के रस को अपने मुंहासो पर लगाये और कुछ समय बाद उसे पानी से धो ले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।