24 घण्टे ऑनलाइन

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

चेहरे की खूबसूरती को बनाने और बिगाड़ने में सभी अंगों की बराबर की भूमिका होती है। लेकिन आंखों को दिल का आईना माना जाता है। खूबसूरत बड़ी-बड़ी आंखें चेहरे की खूबसूरती पर चार चांद लगा देती हैं। लेकिन अगर इन्हीं खूबसूरत…

24GhanteOnline
July 18, 2026
2 min read
आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

चेहरे की खूबसूरती को बनाने और बिगाड़ने में सभी अंगों की बराबर की भूमिका होती है। लेकिन आंखों को दिल का आईना माना जाता है। खूबसूरत बड़ी-बड़ी आंखें चेहरे की खूबसूरती पर चार चांद लगा देती हैं। लेकिन अगर इन्हीं खूबसूरत आंखों के ऊपर बनी आईब्रो (Eyebrows) पतली और हल्की हो जाएं, तो भी चेहरे की खूबसूरती फीकी रह जाती है। अपनी पतली आईब्रो को छिपाने के लिए लोग अकसर आइब्रो पेंसिल तो कभी पार्लर में किए जाने वाले महंगे आइब्रो (Eyebrows) फिलर का यूज करते हैं। अगर आप भी अपनी पतली आईब्रो की समस्या से परेशान रहती हैं तो ये घरेलू उपाय आपकी आईब्रो (Eyebrows) को काला और घना बनाने में मदद कर सकते हैं।

पतली आईब्रो (Eyebrows) को घना बनाने के लिए घरेलू टिप्स


नारियल तेल

आइब्रो को घना और काला बनाने के लिए आप नारियल तेल का ये उपाय आजमा सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए रोज रात को सोने से पहले नारियल तेल को हल्का गर्म करके अपनी आइब्रो पर लगाएं। आप चाहे तो नारियल तेल के साथ जैतून और बादाम के तेल मिलाकर भी लगा सकते हैं।

दूध की मसाज

आइब्रो को घना करने के लिए कच्चे दूध से आइब्रो की मसाज करें। इस उपाय को करने के लिए एक कटोरी में कच्चा दूध लेकर उसमें कॉटन पैड डूबोकर कर अपनी आइब्रो पर हल्के हाथों से रगड़ें।

कैस्टर ऑयल

घनी आइब्रो के लिए कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। कैस्टर ऑयल में मौजूद प्रोटीन, फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन आइब्रो हेयर के पोर्स को पोषण देकर उनकी ग्रोथ बढ़ाने के साथ काला और मजबूत भी बनाता है।

भौहों पर लगाएं लेप

गुड़हल, मुलेठी या भृंगराज का लेप भी भौहों पर लगाने से वो घनी बन सकती हैं। इस लेप को लगाने के 15 से 20 मिनट बाद आप चेहरा साफ पानी से धो लें।

ग्रीन टी

आइब्रो की अच्छी ग्रोथ के लिए ग्रीन टी का उपाय भी असरदार माना जाता है। इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले सादी ग्रीन टी बनाकर इसे ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें कॉटन पैड को डुबोकर आइब्रो और आईलैशेस पर लगाएं। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व आइब्रो की ग्रोथ को बेहतर करते हैं। आंखों को एक घंटे बाद पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।